Kundli Tv- इन 2 लोगों से जुड़े राज़ कभी किसी बाहरी को न बताएं

Wednesday, Dec 05, 2018 - 02:22 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
आचार्य चाणक्य ऐसे महान राजनीतिज्ञ हुए हैं जिन्होंने अखण्ड भारत का सपना देखा भी और उसे पूरा भी किया। उनके द्वारा लिखे गए नीति ग्रंथ में ऐसी बातें बताई गई हैं, जिन्हें फॉलो करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी धोखा नहीं खाता और सुखी एवं स्मृद्ध जीवन जीता है। नीति ग्रंथ में महिलाओं और धन से जुड़ी कुछ खास बातों को गुप्त रखने के निर्देश दिए गए गए हैं। धन किसी भी पुरूष की ताकत होता है। यदि वो नष्ट हो जाए तो सभी को नहीं बताना चाहिए। इससे मान-सम्मान में कमी आती है। लोग मदद करने की बजाय हंसी-ठिठोली करते हैं। 

अपने मन का दुख सार्वजनिक तौर पर व्यक्त नहीं करना चाहिए। संसार में आपका दुख समझने वाले अथवा सच्चे हितैषी बहुत कम होते हैं। अधिकतर लोग तो दुखी व्यक्ति को मजाक का पात्र बना देते हैं इससे उसका दुख और बढ़ जाता है।

पुरुषों को अपने घर-परिवार से संबंधित बातें सभी को नहीं बतानी चाहिए खासतौर पर अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर किसी तरह की कोई टीका-टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अगर पुरूष इन बातों का ध्यान नहीं रखते तो भविष्य में उन्हें गंभीर परिणामों से गुजरना पड़ता है। 

कहते हैं कि वही व्यक्ति ज्ञानी कहलाता है जो मान-अपमान को एक समान मानता है लेकिन समाज में रहते हुए ऐसा करना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। जब कभी आपको अपमान का कड़वा घूंट पीना पड़े तो उसे अपने सीने में दफन कर दें वो किसी के भी सामने व्यक्त न करें। अपने मन की बात हर किसी के सामने बताने से अपमान में वृद्धि होती है। 
कौन सा पाप द्रौपदी की मौत का कारण बना(video)

 

 

Niyati Bhandari

Advertising