Kundli Tv- शनिवार को मंदिर से खरीदते हैं तेल तो हो जाएं Alert

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 11:50 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय और पूजा-अर्चना करते हैं। जिस भी व्यक्ति पर इनकी कृपा हो जाती है वह रंक से राजा बन सकता है। लेकिन वहीं इनके क्रोधित होने पर व्यक्ति राजा से रंक बन भी सकता है। जिस किसी की कुंडली में साढ़ेसाती और ढैय्या होती है उसकी सफलता में कई तरह की रुकावटें आने लगती है। मान्यता है कि यदि शनिवार के दिन शनि देव को तेल चढ़ाया जाता है तो इनके प्रकोप से मुक्ति मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि शनिवार के दिन तेल खरीदकर धीरे-धीरे मुसीबतों को न्यौता दे रहें हैं।

PunjabKesari

शनिदेव की कृपा को प्राप्त करने के लिए उनका दर्शन ही अति शुभफलदायी माना गया है। इन्हें खुश करने के लिए सरसों का तेल या काले तिल भी अर्पित किए जाते हैं। काफी लोग मंदिर के बाहर से ही तेल खरीद कर भगवान को चढ़ाते हैं। लेकिन यह बहुत गलत तरीका है। इससे शनि कृपा मिलने की बजाए वह रुष्ट भी हो सकते हैं। तो चलिए आज आपको इसके परिणामों के बारे में बताएंगे।

शनिवार सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक शनिवार के दिन तेल और काले तिलों का दान किया जाता है। इसलिए इस दिन ये चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता। मंदिर के सामने दुकान लगाए बैठे लोगों से तेल या दीपक नहीं खरीदना चाहिए। भगवान के लिए तेल घर से लेकर आना चाहिए।

PunjabKesari

काले तिल कभी शनिवार को नहीं खरीदने चाहिए, एेसा करने से कार्यों में बाधा आती है। यह कार्य एक दिन पहले ही कर के रख लेना चाहिए। 

शनिवार के दिन लोहे से बनी चीज़ भी नहीं खरीदनी चाहिए। जैसे कैंची इसे खरीदने पर रिश्तों में तनाव बढ़ते हैं।  

PunjabKesari


चमड़े से बनी काले रंग की कोई भी बैग, पर्स, काले जूते यह सब शनिवार के दिन न खरीदें। इससे कार्य में असफलता प्राप्त होती है।

इस दिन नमक करीदने से कर्ज चढ़ता है। अगर नमक जरुरी भी हो तो एक दिन पहले या बाद में खरीद लेना चाहिए। 

PunjabKesari

शनिवार को काली स्याही खरीदने से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में बाधा आती है। 

जानें कौन चुपके से कृष्ण की रासलीला में आया ? (देखें Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News