Kundli Tv- पाना चाहती हैं कान्हा जैसा Charming वर, तो करें इस मंत्र का जाप

Friday, Aug 31, 2018 - 12:51 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
जैसे कि सब जानते ही होंगे इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार 2-3 सितंबर को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में अकेले कान्हा ही एकमात्र एेसे देव हैं जिन्हें सबसे मनमोहक, सुंदर माना जाता है। कहा जाता हैं कि श्रीकृष्ण ने हर उम्र के लोगों को अपनी ओर अार्कषित कर रखा है। उनका मनोहर रूप ही लोगों को उनसे सीधा जोड़ता है। इनके मनमोहक रूप का तो हर कोई दीवाना है। हर लड़की चाहती हैं उन्हें कान्हा जैसा सुंदर और मनोहर रूप में वर मिले। तो यदि आप भी इस इच्छा को पूरी करना चाहती हैं तो आइए आज हम आपको एेसे मंत्र के बार में बताने जा रहे हैं, जिसके जाप से आपकी भी ये इच्छा पूरी हो सकती है।

ये तीनों मंत्र बहुत ही आसान और प्रभावशाली माने जाते हैं। पहला मंत्र प्रेम विवाह में सफलता दिलाता है, दूसरा गृह कलह से छुटकारा दिलाता है और तीसरा मंत्र इतना चमत्कारी है कि अगर विवाह योग्य युवतियां उसे विधि-विधान से जपें तो उन्हें कान्हा जैसा सुंदर वर मिलता है। माना जाता है कि इस मंत्र का गोपियों ने भी इसी कामना से जप किया था।

लव मै‍रिज करने के लिए करें इस श्रीकृष्ण मंत्र का जाप-
जिन लड़कों का विवाह नहीं हो रहा हो या विवाह में विलंब हो रहा हो, उन्हें शीघ्र विवाह के लिए इस वर्ष आने वाली जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण के इस मंत्र का 108 बार जप करें। 

मंत्र-
'क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा।'

गृह कलह से मुक्ति के लिए करें इस श्रीकृष्ण मंत्र का जाप-

कृष्णाष्टमी का व्रत करने वालों के सब क्लेश दूर हो जाते हैं। दुख-दरिद्रता से उद्धार होता है। जिन परिवारों में कलह-क्लेश के कारण अशांति का वातावरण हो, वहां घर के लोग जन्माष्टमी का व्रत करने के साथ इस मंत्र का अधिकाधिक जप करें:

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणतक्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:॥

उपर्युक्त मंत्र का नित्य जाप करते हुए श्रीकृष्ण की आराधना करें। इससे परिवार में खुशियां वापस लौट आएंगी।

कान्हा जैसा वर पाने के लिए गोपियों ने किया था इस मंत्र का जाप-
जिन कन्याओं का विवाह नहीं हो रहा हो या विवाह में विलंब हो रहा हो, उन कन्याओं को श्रीकृष्ण जैसे सुंदर पति की प्राप्ति के लिए माता कात्यायनी के इस मंत्र का जप वैसे ही करना चाहिए जैसे द्वापर युग में श्रीकृष्ण को पति रूप में पाने के लिए गोकुल की गोपियों ने किया था।

कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरी।
नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरू ते नम:।। 

घर में भूलकर भी न रखें ये चीज़ें, हो जाएंगे कंगाल (देखें Video)
 

Jyoti

Advertising