Diwali Puja Tips: दिवाली के दिन रखें इन नियमों का ख्याल, मां लक्ष्मी रहेंगी आपके ऊपर मेहरबान

Saturday, Nov 11, 2023 - 10:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Diwali 2023: दिवाली हिंदूओं के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। पंचांग के अनुसार 12 नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन गणेश जी और मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। दिवाली का त्योहार दीपक के बिना अधूरा माना जाता है। कथाओं के अनुसार जब श्री राम वापिस अयोध्या आए थे तो अयोध्यावासियों ने ख़ुशी में तेल के दीपक जलाए थे। ऐसा माना जाता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी घर-घर में पधारती हैं और जो घर साफ़-सफाई के साथ दियों के साथ जगमगा हो रहा होता है मां उस घर में विराजमान हो जाती हैं। इस वजह से ही खासतौर पर घर के एक-एक कौने को दिए से सजाया जाता है। जैसा की आमतौर पर दीवाली या त्योहारों के मौके पर देवी-देवताओं के समक्ष घी और तेल के दीपक जलाए जाते हैंं। जिनका अलग-अलग महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार बता दें कि दीपक जलाने के साथ-साथ मंत्रों का जाप किया जाए तो घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और साथ में वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। तो चलिए जानते हैं दिवाली के दिन दीपक जलाने के कुछ टिप्स।

Rules for lighting lamps दीपक जलाने के नियम

दीवाली वाले दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उनके समक्ष घी और तेल दोनों के दीपक जलाए जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक अपने बाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए और तेल का दीपक अपने दाएं हाथ की तरफ जला कर रखना शुभ होता है।

शास्त्रों के मुताबिक घी का दीपक सफेद खड़ी बत्ती से जलाना चाहिए इस तरह की बत्ती को फूलबत्ती भी कहते हैं। इस बात का बेहद ध्यान रखें कि तेल के दीपक की बत्ती लम्बी होनी चाहिए। किसी भी पूजा का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए तेल का दीपक जलाना चाहिए।

पूजा के दौरान जलाए जानें वाले दीपक की बत्ती बुझनी नहीं चाहिए और इसे हमेशा देवी-देवताओं की मूर्ति के सामने ही रखना चाहिए।

दीवाली पर या फिर किसी भी दिन नियमित रूप से पूजा में खंडित हुए दीपक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।

Which lamp is considered auspicious to light in front of which deities किस देवी-देवताओं के समक्ष कौन सा दीपक जलाना होता है बेहद शुभ

श्री गणेश, मां लक्ष्मी, देवी दुर्गा, भगवान शिव, भगवान विष्णु और उनके सभी अवतारों के समक्ष पूजा करते समय घी का दीपक जलाना चाहिए।

आर्थिक दशा से मुक्ति पाने के लिए सभी देवी-देवताओं के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। बता दें कि सूर्य देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाने से वो जल्दी प्रसन्न होते हैं।

शनि दोष के प्रभाव को कम करने के लिए शनि देव के सामने तेल का दीपक जलाना शुभ होता है।

संकटमोचन के सामने चमेली का दीपक जलाने से मनचाही मनोकामना जल्द ही पूर्ण हो जाती है और उनकी कृपा बनी रहती है।

राहु और केतु ग्रहों की दशा को शांत करने के लिए अलसी के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

Mantra मंत्र: शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीप ज्योति नमोस्तुते।

दीपक जलाते समय इस मंत्र का जाप करने से पूजा का दोगुना फल प्राप्त होता है और पूजा भी पूर्ण रूप से सफल मानी जाती है।

Prachi Sharma

Advertising