दीपावली पर मेहमानों को खिलाएं ये पकवान, मां लक्ष्मी आपके घर लुटाएंगी खजाना

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2016 - 03:55 AM (IST)

दीपावली के दिन महालक्ष्मी का पूजन करें और यहां बताए जा रहे भोग पहले महालक्ष्मी को चढ़ाएं, फिर परिवार के सभी सदस्यों को और घर आए मेहमानों को खिलाएं। ऐसा करने से घर में बरसने लगेगा धन। मां लक्ष्मी दोनों हाथों से खजाना लुटाएंगी। आपकी धन-दौलत से जुड़ी समस्त मनोकामनाओं को पूरे होने का वरदान दे देंगी। 

 * बताशा

 * शहद से भरा पान

 * जल स‌िंघारा

 * खीर

 * मखाने

 * पानी वाला नारियल अथवा नारियल से बनी मिठाईयां

 * चीनी के खिलौने 

 * दूध से बनी मिठाईयां

 * चावल

 * दही

 * खील-बताशे 


लक्ष्मी की भरपूर कृपा बरसाते हैं यह उपाय
* उदाहरणार्थ पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह करके भोजन ग्रहण करना चाहिए। इस उपाय से हमारे शरीर को भोजन से मिलने वाली ऊर्जा पूर्ण रूप से प्राप्त होती है।

* दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन ग्रहण करना अशुभ माना गया है। 

* पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से रोगों की वृद्धि होती है। 

* भोजन के पूर्व दोनों हाथ, दोनों पैर और मुख को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए। इसके बाद ही भोजन करना चाहिए। 

* भीगे हुए पैरों के साथ भोजन ग्रहण करना बहुत शुभ माना जाता है। भीगे हुए पैर शरीर के तापमान को नियंत्रित करते हैं, इससे पाचनतंत्र ठीक रहता है और भोजन आसानी से पचता है।


भोग अथवा भोजन बनाने वालों को भी कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए
भोजन बनाने वाले व्यक्ति को स्नान करके और पूरी तरह से पवित्र होकर ही भोजन बनाना चाहिए। भोजन बनाते समय मन शांत रखना चाहिए। जहां तक हो सके भोजन बनाते समय अपने परिवार के स्वस्थ रहने के विचार करें या मंत्र जप अथवा स्तोत्र पाठ करते रहें। भोजन करते समय हमारे मन में किसी भी व्यक्ति के प्रति ईर्ष्या का भाव नहीं होना चाहिए। डरते-डरते खाना नहीं खाना चाहिए। यदि हम किसी बात पर क्रोधित हैं तो क्रोध भाव के साथ भोजन ग्रहण न करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News