महाभारतकालीन लाक्षागृह खोजने के लिए होगी खुदाई

Tuesday, Nov 07, 2017 - 07:47 AM (IST)

मेरठ: पुरातत्वेताओं और स्थानीय इतिहासकारों के वर्षों के अनुरोध के बाद आखिरकार भारतीय पुरातत्व विभाग ने उस स्थान की खुदाई की इजाजत दे दी है जहां स्थानीय लोगों के अनुसार महाभारतकालीन ‘लाक्षागृह’ हो सकता है। यह इलाका उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा में है। 


भारतीय पुरातत्व विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के.के. शर्मा ने कहा कि महाभारत में लाक्षागृह की महत्वपूर्ण भूमिका है। कौरवों ने लाख से एक महल बनाया था। उनकी योजना इस महल में पांडवों को जिंदा जलाने की थी लेकिन पांडव एक सुरंग के जरिए जिंदा बच निकले थे। 


पुरातत्व विभाग के निदेशक (उत्खनन) जितेंद्र नाथ ने कहा कि प्रस्ताव पर काफी विमर्श करने के बाद हमने 2 ए.एस.आई. अथॉरिटी को लाइसैंस दिया है। इंस्टिच्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी, लाल किला, नई दिल्ली और हमारा उत्खनन विभाग मिलकर यहां खुदाई करेगा। दिसम्बर  के पहले सप्ताह में शुरू  होने वाली खुदाई 3 महीने तक चलेगी। इंस्टिच्यूट ऑफ आर्कियोलॉजी के छात्र भी इसमें भाग लेंगे।

Advertising