धनतेरस 2022: क्या आप भी हैं इन बातों से अंजान तो हो जाओ सावधान!

Thursday, Oct 20, 2022 - 12:05 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाए जाने वाले दिवाली के त्यौहार का हिंदू धर्म में अधिक महत्व है। हर कोई पूरा साल इस त्योहार का इंतजार करता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि न केवल दिवाली का अधिक महत्व है बल्कि कार्तिक मास में दिवाली के साथ पड़ने वाले पांच दिवसीय पर्व के समस्य पर्व अपने आप में खासा महत्व रखते हैं। जिसकी शुरुआत होती है धनतेरस पर्व से। बता दें पांच दिवसीय इस पर्व में सबसे पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दीपावली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा तथा पांचवे दिन भाई दूज व यम पूजा मनाई जाती है। बात करें धनतेसर की तो इसके नाम से ही इस पर्व के महत्व का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। धार्मिक शास्त्रों में इस दिन से संबंधित वर्णन के अनुसार इस दिन कुछ खास चीज़ों पर धन खर्च करना बेहद अच्छा माना जाता है। बल्कि कहा जाता है इससे घर में बरकत आती है।

माना जाता है अगर कोई गरीब व्यक्ति भी इस दिन अगर घर मे सोना या चांदी का एक छोटा टुकड़ा खरीदकर घर लाता है तो उसकी किस्मत पलट जाती है। अतः इसलिए लोग इस दिन अपने जीवन में संपन्नता की कामना से घर में सोना, चांदी व बर्तन आदि खरीदते हैं। परंतु कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें इश बारे में जानकारी नहीं है कि इस दिन घर में किन चीज़ों को लाना चाहिए व किन्हें नहीं। जिसके चलते लोग अपने घर में कई बार कुछ ऐसी चीज़ों ले आते हैं जो उन्हें आबाद करने की बजाए बर्बाद कर देती हैं। तो अगर आप भी इस संदर्भ में कम जानकारी रखते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि इस दिन कौन सी चीज़ें घर में नहीं लानी चाहिए।

मान्यता के मुताबिक, धनतेरस के दिन लोहे की बनी हुईं चीजें घर में नहीं लानी चाहिए। अगर आपको लोहे के बर्तन खरीदने हैं तो धनतेरस से एक दिन पहले ही बर्तन खरीद लें। और हां ध्यान रखें कि घर में कोई भी बर्तन लाने से पहले पानी या किसी दूसरी चीज़ से भर लें। क्योंकि खाली बर्तन घर में दुर्भाग्य को दस्तक देता है। स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे लें। और धनतेरस के दिन काले रंग की चीज़ें तो भूलकर भी न खरीदें। क्योंकि धनतेरस एक बहुत शुभ दिन माना जाता है। जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

इस दिन चाकू, कैंची या किसी भी तरह का धारदार हथियार नहीं खरीदना चाहिए। तो वहीं कई लोग धनतेरस के दिन वाहन खरीदते हैं। लेकिन इस दिन वाहन खरीदना पूरी तरह से सही नहीं माना गया है। फिर अगर आप गाड़ी घर लाना चाहते हैं तो उसका भुगतान एक दिन पहले ही कर लें। इस शुभ दिन सोना खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन तेल या तेल के उत्पादों जैसे घी, रिफाइंड लाने के लिए मना किया जाता है।
धनतेरस पर दीये जलाने के लिए भी तेल और घी की जरूरत पड़ती है। इसलिए ये चीजें पहले से ही खरीद कर रख लें। कांच का संबंध राहु से माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।

इस खास दिन पर केवल सोना, चांदी या इससे जुड़ी वस्तुएं ही व्यक्ति को खरीदनी चाहिए। अगर कोई व्यक्ति सोना या चांदी न खरीद पाए तो केवल बर्तन या चांदी का सिक्का भी खरीद सकता है। और उस सिक्के को दिवाली की रात मां लक्ष्मी की पूजा करते समय। पूजा थाली में जरूर रखें। ऐसा करने से धन-धान्य का सुख मिलता है और साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

Jyoti

Advertising