यहां जानिए धनतेरस पर किस शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं खरीदारी?

Friday, Oct 29, 2021 - 06:34 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धनतेरस का पर्व इस बार 2 नवंबर दिन मंगलवार को पड़ रहा है। प्रत्येक वर्ष दिवाली से पहले धनतेरस मनाई जाती है पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन दीपक जलाने के अलावा खरीदारी करने की परंपरा है। जैसे कि वाहन, घर, संपत्ति, सोना-चांदी, बर्तन, कपड़े, धनिया, झाड़ू आदि। परंतु ज्योतिष विशेषज्ञ बताते हैं कि यह समस्त कार्य इस दिन शुभ मुहूर्त के अंतर्गत ही करने चाहिए तो चलिए आपको बताते हैं धनतेरस के समस्त शुभ मुहूर्त-

त्रिपुष्कर योग- प्रात: 06:06 से 11:31 तक। इस योग में भी खरीदारी की जा सकती है।
धनतेरस मुहूर्त- 06 बजकर 18 मिनट और 22 से 08 बजकर 11 मिनट और 20 सेकंड तक का मुहूर्त है। इस काल में पूजा की जा सकती है।
अभिजीत मुहूर्त– सुबह 11:42 से दोपहर 12:26 तक। इस मुहूर्त में खरीदारी की जा सकती है। यह सबसे शुभ मुहूर्त है।
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:33 से 02:18 तक।

शाम और रात के मुहूर्त :
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:05 से 05:29 तक।
प्रदोष काल- 5 बजकर 35 मिनट और 38 सेकंड से 08 बजकर 11 मिनट और 20 सेकंड तक रहेगा। इस काल में पूजा की जा सकती है।
धनतेरस मुहूर्त- शाम 06:18:22 से 08:11:20 तक। इस काल में पूजा और खरीदी दोनों ही जा सकती है।
वृषभ काल– शाम 06:18 से 08:14: तक।
निशिता मुहूर्त- रा‍त्र‍ि 11:16 से 12:07 तक।

दिन का चौघड़िया :
लाभ- प्रात: 10:43 से 12:04 तक।
अमृत- दोपहर 12:04 से
01:26 तक।
शुभ- दोपहर 02:47 से 04:09 तक।

रात का चौघड़िया :
लाभ- 07:09 से 08:48 तक।
शुभ- 10:26 से 12:05 तक।
अमृत- 12:05 से 01:43 तक।

नोट: स्थानीय पंचांग के अनुसार मुहूर्त समय में थोड़ा बहुत अतंर हो सकता है। 

Jyoti

Advertising