Dhanteras 2020: सोना-चांदी खरीदना न हो संभव, तो इन चीज़ों में से कोई 1 जरूर खरीदें

Sunday, Nov 08, 2020 - 01:09 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
धनतेरस के दिन से जुड़ी लगभग जानकारी आपको दे चुके हैं। बता दें इस बार धनतेरस का पर्व 13 नवंबर को मनाया जाएगा। प्रत्येक साल ये त्यौहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है, जिसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इसी के साथ इस दिन धनंवतरि जयंती भी मनाई जाती है। जिसके उपलक्ष्य में इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा का विधान है। तो वहीं इस दिन खरीददारी करने का भी अधिक महत्व रहता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन सोने चांदी की शॉपिंग करनी बहुत लाभदायक होती है। इस दिन की गई इनकी खरीददारी दोगुनी हो जाती है। तो वहीं इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 

अमीर लोगों की बात करें तो उनके लिए सोना, चांदी व हीरा खरीददना कोई बड़ी बात नहीं होती। परंतु आज भी कुछ ऐसे लोग हैं जिनके लिए इसे खरीददान आसान नहीं है। तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या जिन लोगों के पास इसे खरीददने की गुंजाईश नहीं होती, उन्हें इस दिन भगवान धनंवतिर व देवी कृपा प्राप्त नहीं होती। तो आपको बता दें जी नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं। शास्त्रों में इनके अलावा भी कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताया गया है जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदा जा सकता है, और सबसे खास बात तो ये है कि ये चीज़ें कोई भी खरीद सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो चीज़ें- 

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बहुच शुभ होता है। मान्यता है जो व्यक्ति इस दिन धनिया खरीदकर अपने घर लाता है, उसके धन-धान्य में वृद्धि होती है। साथ ही साथ इस दिन धनिया लाकर देवी लक्ष्मी की पूजा करने की भी परंपरा प्रचलित है। इसके कुछ दाने घर में लगे पौधों व गमलों आदि में भी डाले जाते हैं, यदि उन दानों से धनिए का पौध उत्पन्न हो जाए तो माना जाता है इसका मतलब होता है कि पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार झाड़ू को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। जिसका सीधा मतलब ये हुआ कि अगर कोई जातक इस दिन यानि धनतेरस के दिन घर में झाड़ू लाता है, तो उसके घर में देवी लक्ष्मी का स्थाई वास होता है। तो वहीं ये भी कहा जाता है इससे घर में पैदा हुई नकारात्मकता भी दूर होता है। कुछ ज्योतिष इसकी तुलना सोने चांदी के समान करते हैं। 

सनातन धर्म में होने वाली लगभग हर प्रकार के पूजन में व धार्मिक आयोजन में अक्षत का प्रयोग होता है। कहा जाता है इसे पूजन में रखने से ही पूजा संपूर्ण मानी जाती है। तो वहीं धनतेरस के दिन को लेकर कहा जाता है कि इस दिन अक्षत खरीदने से धन संपत्ति में अपार वृद्धि होती है।

इसके अलावा जौ को धनतेरस के दिन खरीदना शुभ माना जाता है। पौराणिक किंवदंतियों के मुताबिक में कहा जौ यानि कनक को सोना के समान होता है। इसलिए इसे खरीदना शुभ शुभ फलों की प्राप्ति करवाता है। 

इस दिन बर्तन खरीदते हैं, इस दौरान इस बात का ख्याल रखना ज़रूरी होता है कि ये बर्तन पीतल के हों। मान्यता है कि धनतेरस पर पीपल की वस्तुएं खरीदकर मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। 

Jyoti

Advertising