घर के मुख्य द्वार पर करें ये काम, धन के देवी-देवता भरेंगे खाली भंडार

punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2022 - 03:37 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
न केवल भारत देश में बल्कि दुनिया के अन्य कई देशों दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। बात करें इस वर्ष की तो माना इस बार दिवाली का पर्व 24 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ रहा है, जिसके अनुसार धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर यानि इससे ठीक एक दिन पहले मनाया जाएगा। हालांकि कुछ ज्योतिष शास्त्रियों की भिन्नता के चलते देश में काफी जगह धेनतेरस का पर्व आज मनाया जा रहा है। अपनी वेबसाइट्स के माध्यम से हम आपको इससे जुड़ी काफी जानकारी दे चुके हैं जैसे कि इस दिन किस देवी-देवता की आराधना का महत्व होता है। तो वही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुबेर देवता और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 5 ऐसी चीजें है जिसे इस दिन मुख्य द्वार पर अवश्य रखनी चाहिए। मान्यता है कि धनतेरस पर इन चीजों को मेन गेट पर रखने से मां लक्ष्मी संग कुबेर जी आपके घर पधारते हैं और धन के भंडार भर देते हैं.. तो आइए जानते हैं धनतेरस पर ऐसी कौन सी पांच वस्तुएं जो घर के मुख्य द्वार पर रखनी चाहिए।   
PunjabKesari

धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार पर देवी लक्ष्मी के चरण चिन्ह जरूर रखने चाहिए। कहते हैं कि धनतेरस देवी के आगमन का दिन होता है। लेकिन बता दें कि यह काम सुबह स्नान करने के बाद ही करें। और लक्ष्मी जी के पद चिन्ह मुख्य द्वार के बाई तरफ रखें। और सबसे ज्यादा बात ये ध्यान देने वाली है कि ये चरण घर के अंदर जाते हुए लगाने चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन घर के मेन गेट पर स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाना चाहिए क्योंकि हिंदू धर्म शास्त्रों में स्वास्तिक को भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में इस दिन कुमकुम से स्वास्तिक बनाने से धन के साथ-साथ सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

बंधनवार जिसे तोरण भी कहा जाता है। धनतेरस पर घर के मुख्य द्वार बंधनवार न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाता है बल्कि इससे घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती है। बता दें कि बंदनवार गेंदे के फूल, आम या अशोक के पत्तों का होना चाहिए। आम का पत्ता मां लक्ष्मी को अति प्रिय होता है।
PunjabKesari

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari
सनातन धर्म में शुभ कार्य में रंगोली बनाने की प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है। तो ऐसे में धनतेरस के शुभ मौके पर घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना मतलब मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर जी को को अपने घर न्योता देना होता है।

धनतेरस की शाम घर के मुख्य द्वार की बायीं तरफ घी का दीपक अवश्य जलाएं.. क्योंकि धनतेरस के दिन से ही पांच दिन का दिवाली का त्योहार शुरू होता है। इसलिए प्रकाश के पर्व में दीपक का विशेष महत्व होता है लेकिन ध्यान रहें कि धनतेरस के दिन मुख्य द्वार के बाहर की तरफ घी का दीपक रखें इससे धन के देवता कुबेर जी और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर धन के भंडार भरती है।
PunjabKesari

इन सब के अतिरिक्त धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखें। इससे मां लक्ष्मी आकर्षित होती है और धन-धान्य से आपका घर भर देती है। लेकिन रात्रि के समय इसे घर के अंदर कर लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News