Dhanteras 2021 Shopping Timing: इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, धन में होगी वृद्धि

Tuesday, Nov 02, 2021 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dhanteras 2021 Date: आज 2 नवंबर, 2021 के दिन धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बतलाया गया है कि इस योग में किए जाने वाले प्रत्येक कार्य का 3 गुणा फल प्राप्त होता है इसलिए बुरे कार्य से बचना चाहिए। 

Dhanteras 2021 shubh muhurat time: धनतेरस शुभ मुहूर्त
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि आरंभ : 2 नवम्बर को सुबह 11.31 से।
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त : 3 नवम्बर को सुबह 9.02 मिनट पर।
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त : शाम 6.16 से रात 8.11 तक। 

Which things are good to buy on Dhanteras धनतेरस के मौके पर खरीदें ये चीजें
लक्ष्मी जी व गणेश जी की चांदी की प्रतिमाओं को इस दिन लाना घर, कार्यालय, व्यापारिक संस्थाओं में धन, सफलता व उन्नति को बढ़ाता है।

धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की प्रथा के पीछे मान्यता है कि यह चन्द्रमा की प्रतीक हैं, जो शीतलता प्रदान करती है और मन में संतोष रूपी धन का वास होता है। 

संतोष को सबसे बढ़ा धन कहा गया है क्योंकि जिसके पास संतोष है वह स्वस्थ तथा सुखी है और वही सबसे धनवान है।
लोग इस दिन ही दीपावली की रात लक्ष्मी-गणेश पूजन हेतु मूर्ति भी खरीदते हैं।

पुराने बर्तन बदल के नए लें। चांदी के बर्तन या सोने के जेवर खरीदें। नया वाहन या घर की कोई दीर्घ समय तक प्रयोग की जाने वाली नई चीज लें। 

धान से बनी सफेद खीलें सुख, समृद्धि व सम्पन्नता की प्रतीक हैं अत: इन्हें धनतेरस पर ही घर लाएं।

इस दिन बाजार से नया बर्तन घर में खाली न लाएं उसमें मिष्ठान या फल भर के लाएं।

Niyati Bhandari

Advertising