Dhan Prapti Ke Upay: धन से जुड़ी सारी परेशानी होगी दूर, बस एक बार कर लें ये चमत्कारी उपाय

Wednesday, Mar 27, 2024 - 08:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dhan Prapti Ke Upay: हर व्यक्ति प्रचूर मात्रा में धन कमाना चाहता है लेकिन बहुत मेहनत करने के बाद भी असफलता प्राप्त होती है। कई बार ऐसा कुंडली में दोष होने के वजह से भी हो  सकता है। अगर आप अपनी कुंडली  के अनुसार उपाय करते हैं तो आपको जीवन में कभी भी धन से जुड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपकी कुंडली में बर्थ चार्ट में दूसरा और दसवां घर कुंडली में खजाने का रास्ता दिखाने का काम करते हैं। इस रास्ते से आप धन को प्राप्त कर सकते हैं। अगर इन जगहों पर शुभ ग्रह होंगे तो धन के रास्ते आसान होते जाएंगे।

अगर आपके दसवें घर में चन्द्रमा नीच बैठे हुए हैं  तो आप अपने करियर से जुड़े फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे, जो आपको आगे बढ़ने से रोकेगा। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको चन्द्रमा से जुड़ी डोनेशन करनी होगी। यही चन्द्रमा अगर आपके दूसरे घर में आ जाएंगे तो धन तो कमा लेंगे लेकिन वो पैसे कहीं न कहीं खर्च हो जाएंगे।

अगर आप धन से जुड़ी परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको इन भावों के ग्रहों को बहुत ही ध्यान में रखना चाहिए। अगर आप इनको ध्यान में रखते हैं तो आपको कभी भी धन से जुड़ी समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।

शनि, बृहस्पति और चन्द्रमा आपको आगे ले जाने में बहुत मदद करते हैं। एक उदहारण के तौर पर शनि आपकी वह गाड़ी है जिसमें आप बैठकर उस मंजिल तक पहुंच सकते हैं, जहां पर आप जाना चाहते हैं। शनि अगर शत्रु की राशि में है तो समझ लें आपकी गाड़ी खराब होने वाली है। बृहस्पति आपका वो ज्ञान है तो आपको गलत दिशा में जाने से रोकेगा। अड़चनों से किस तरह बच के निकलना है ये आपका चन्द्रमा तय करता है। चन्द्रमा पीड़ित भी बहुत जल्दी होते हैं।

 

Prachi Sharma

Advertising