महामारी के बीच सादगी से हज के लिए मक्का पहुंच रहे लोग

Tuesday, Jul 28, 2020 - 09:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

दुबई (प.स.): कोरोना वायरस महामारी के बीच बुधवार को सादगी से शुरू होने जा रहे हज के लिए मुस्लिम श्रद्धालु मक्का पहुंच रहे हैं। हर साल दुनियाभर के लगभग 25 लाख लोग हज करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते हाजियों की संख्या काफी कम है। सऊदी अरब के हज मंत्रालय के अनुसार इस साल पहले से ही देश में रह रहे लोग ही हज कर सकेंगे, जिनकी संख्या 1,000 से 10,000 के बीच है। इनमें दो-तिहाई विदेशी, एक तिहाई सऊदी नागरिक हैं।

कोरोना वायरस के चलते सऊदी अरब में हाजियों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। सऊदी अरब में पढ़ाई कर रहीं मलेशियाई नागरिक फातिन दाऊद उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जिनकी हज की अर्जी मंजूर की गई है।

फातिन के चयन के बाद सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी उनके घर आए और उनकी कोविड-19 की जांच की गई। इसके बाद उन्हें एक इलैक्ट्रॉनिक ब्रैसलेट दी गई, जिससे उनकी आवाजाही की निगरानी होती है।

इसके अलावा उन्हें कई दिन के लिए घर में पृथक रहने के लिए भी कहा गया है।

Niyati Bhandari

Advertising