Dera Sacha Sauda: राम रहीम की फरलो खत्म, पहुंचा सुनारियां जेल

Thursday, Dec 14, 2023 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

रोहतक (मैनपाल): सिरसा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख राम रहीम 21 दिन की फरलो खत्म कर कड़ी सुरक्षा के बीच वापस रोहतक की सुनारियां जेल पहुंच गया है। सुनारियां जेल के आसपास एरिया में सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया था। 

बता दें कि राम रहीम 21 नवम्बर को जेल से 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था। वह रोहतक की सुनारियां जेल से यू.पी. के बागपत के लिए रवाना हुआ था। राम रहीम को सजा के 2 साल में 9वीं बार पैरोल या फरलो मिली है।

Niyati Bhandari

Advertising