Denmark news: डेनमार्क की संसद ने पारित किया कानून, कुरान व अन्य धार्मिक ग्रंथों का अनादर अब गैरकानूनी कृत्य
punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2023 - 08:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कोपेनहेगन (प.स.) : डेनमार्क की संसद में बृहस्पतिवार को एक नया कानून पारित किया गया जिसके तहत देश में किसी भी पवित्र ग्रंथ का अपमान करना गैरकानूनी बनाया गया है। यह कानून ऐसे समय पारित किया है, जब हाल में इस्लाम विरोधी कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से कुरान का अपमान करने की घटनाओं के बाद कई देशों में प्रदर्शन किए गए।
स्कैंडिनेवियाई राष्ट्र को एक ऐसे स्थान के रूप में देखा जाता है जो अन्य देशों की संस्कृतियों, धर्मों और परंपराओं का अनादर करता है। न्याय मंत्रालय ने कहा कि कानून का उद्देश्य ‘सुनियोजित तरीके से आयोजित अनादर की घटनाओं’ का मुकाबला करना है जिसने अन्य बातों के अलावा डेनमार्क में आतंकवाद के खतरे को बढ़ाया है। संसद ने इसे 77 के मुकाबले 94 मतों से मंजूर किया जबकि 8 सांसद अनुपस्थित रहे।