Delhi Heritage Park: जल्द ही खुलेगा अजमल खां हेरिटेज पार्क

Monday, Apr 22, 2024 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स):  वेस्ट टू वंडर पार्क व भारत दर्शन पार्क की तर्ज पर करोलबाग के अजमल खां पार्क में निर्मित हेरिटेज पार्क लोकसभा चुनाव बाद आम जनता के लिए खुलेगा। क्योंकि चुनाव के बाद आचार संहिता खत्म हो जाएगी। हालांकि निगम ने अभी कोई तारीख फाइनल नहीं की है। संभवत जून में तारीख तय हो सकती है। 

दिल्ली नगर निगम द्वारा निर्मित यह पार्क बनकर तैयार है तथा सजाने-सवांरने का कार्य चल रहा है। यहां हरियाली और शाम को रंग बिरंगी लाइटें शहर से दूर किसी एकांत स्थान सा सुकून भरा एहसास कराएंगी। निगम इस पार्क में पर्यटन को बढ़ाने के लिए कम किराया रखने का निर्णय लिया है। 

हेरिटेज पार्क को लगभग चार एकड़ क्षेत्रफल में तैयार किया गया है, इसमें लाल किला, चंपानेर की मस्जिद, आगरा के किले, बिरला मंदिर, भीमबेटका, सिंधु घाटी का प्राचीन पहिया, आमेर का किला जैसी 15 विरासत स्थलों की प्रतिकृतियां बनाई गई हैं। 

इसकी साज सज्जा को एमसीडी के अभियांत्रिकी विभाग और लाइटिंग विद्युत विभाग ने खुद से डिजाइन किया है। ये प्रयोग पहली बार निगम ने किया है। अहमदाबाद में भद्र किले के तीन दरवाजे से पार्क में एंट्री होती है। इसके एक तरफ  एरावतेश्वर मंदिर का पहिया स्थित है। दूसरी ओर एरण मंदिर बनाया गया है।

Prachi Sharma

Advertising