Kundli Tv- राशि अनुसार सजाएं कान्हा का झूला, होगी हर इच्छा पूरी

Saturday, Sep 01, 2018 - 12:09 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
पौराणिक मान्याताओं के अनुसार भादौ कृष्ण पक्ष की अष्टमी को दिन कान्हा का जन्म हुआ था। इस कारण हर साल भादो माह की कृष्ण अष्टमी के दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को पर्व मनाया जाता है। क्योंकि कान्हा का जन्म अष्टमी की रात 12 बजे हुआ था, इसलिए आज भी लोग इस जन्माष्टमी के दिन रात को 12 बजे कान्हा को भोग लगाते हैं और विधि वत उनका पूजन करते हैं। मंदिरों के साथ-साथ लोग अपने घरों में कान्हा का सुंदर सा पालना सजाते हैं और रात में उन्हें पालना झुलाते हैं। इसके अलावा इस दिन कान्हा जी को माखन मिश्री के अलावा भी कई विशेष तरह के भोग लगाए जाते हैं।


माना जाता है कि इस दिन इस दिन कान्हा की पूजा से असीन फल प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन श्री कृष्ण को शुद्ध जल, दूध, दही, घी, शहद, शकर व पंचामृत से स्नान कराना चाहिए। इसके अलावा अगर इस दिन अपनी राशि अनुसार कान्हा का श्रृगांर किया जाए तो श्रीकृष्ण प्रसन्न होकर हर इच्छा पूरी करते हैं।
 

मेष- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वाले जातक कान्हा जी को लाल वस्त्र पहनाकर उनका श्रृगांर करें। इसके साथ ही उन्हें कुंकुं का तिलक लगाएं।


वृष- इस राशि के जातक कृष्ण जी का चांदी के वर्क से श्रृंगार करें व सफ़ेद चंदन का तिलक करें।


मिथुन- आपकी राशि के जातक गोपाल जी को लहरिया वाले वस्त्र पहनाएं व चंदन का तिलक करें।


कर्क- कर्क राशि वाले जातक कृष्ण को सफ़ेद रंग के वस्त्र पहनाएं व दूध का भोग लगाएं।


सिंह- आप अपने कान्हा जी को गुलाबी वस्त्र पहनाएं व अष्टगंध का तिलक लगाएं।


कन्या- देवकी नंदन को आप हरे वस्त्र पहनाएं व मावे मिश्री का भोग लगाएं।


तुला- इस राशि के जातक गोपाल जी को केसरिया वस्त्र पहनाएं व माखन का भोग लगाएं।

वृश्चिक- इस राशि के जातक नंदलाल को लाल वस्त्र पहनाएं व दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
 

धनु- आप अपने कान्हा जी को पीला वस्त्र पहनाएं व पीली मिठाई ही मिठाई का भोग लगाएं।
 

मकर- इस राशि के जातक गोपाल जी को सुनहरे रंग के वस्त्र पहनाएं व मिश्री का भोग लगाएं।


कुंभ- इस राशि के जातक कृष्ण जी को नीले रंग के वस्त्र पहनाएं व मावे-मिश्री का भोग लगाएं।


मीन- इस राशि के जातक कान्हा जी को गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं व लड्डू का भोग लगाएं।

Kundli Tv- अगर नहीं बन रहे हैं काम तो अपनाएं ये टोटके ! (देखें Video)

Jyoti

Advertising