December 2023 Virgo Horoscope: कन्या राशि मासिक राशिफल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2023 - 01:56 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

December 2023 Virgo Horoscope:  आज बात करेंगे कि कन्या राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहने वाला है। चंद्रमा के ऊपर से केतु का गोचर हो रहा है। इस वजह से मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए मेडिटेशन पर ध्यान दें। हल्के रंग के कपड़े पहनें। कन्या राशि के जातक जो 35 साल के करीब हैं उनके ऊपर राहु की दृष्टि चल रही है। राहु सप्तम भाव में आ गया है और ये समय बढ़िया नहीं होता। यदि आपके ऊपर शनि की दशा चल रही है तो ये आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

सूर्य और मंगल तीसरे भाव में है और ये गोचर शुभ है। बुध चौथे भाव में अच्छा है। शनि छठे भाव में बढ़िया है। शुक्र 25 दिसंबर को चौथे भाव में आ जाएंगे और ये भी शुभ है। सूर्य शुभ से अशुभ हो जाएंगे।

Position of Karma and Income Place in the month of December दिसंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान का स्वामी बुध अपने ही भाव को देख रहा है। यदि गुरु की दशा चल रही है तो आर्थिक लिहाज से समय बहुत बेहतर रहने वाला है। शुक्र धन भाव में अपनी राशि में पड़ा हुआ है। बुध दशम के भी कारक होते हैं। कर्म और आय के लिहाज से समय ठीक रहने वाला है।

Relationship status in the month of December  दिसंबर महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तमेश के ऊपर शनि की दृष्टि है। गुरु के शनि की दृष्टि आ गई। पार्टनर की हेल्थ का खासतौर पर ध्यान रखें। इसी के साथ अपने गुस्से पर भी नियंत्रण रखें। बेवजह की बातों पर लड़ाई-झगड़ा न करें। सिंगल के लिए पंचम भाव का स्वामी छठे में है। अगर किसी के साथ रिलेशन में हैं तो बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा।

Health status in the month of December  दिसंबर महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव का स्वामी खुद अपने भाव में मौजूद है। शनि की दृष्टि इस भाव के ऊपर है। डॉक्टर की सलाह अवश्य मानें, अगर आपकी उम्र 50 साल से ऊपर है। सूर्य शुभ गोचर में रहेंगे।

Status of education in the month of December दिसंबर महीने में  शिक्षा की स्थिति: गुरु अष्टम भाव में हैं। जो लोग रिसर्च से जुड़ा काम करना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। गुरु की दृष्टि बुध के ऊपर है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News