December 2023 Leo Horoscope: सिंह राशि मासिक राशिफल

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 02:03 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

December 2023 Leo Horoscope: आज बात करेंगे कि सिंह राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहने वाला है। केतु दूसरे भाव में हैं और ये गोचर शुभ नहीं है। सूर्य और मंगल चौथे भाव में हैं और ये गोचर शुभ नहीं है। शनि का सप्तम भाव का गोचर शुभ नहीं है। राहु अष्टम भाव में शुभ नहीं हैं। राहु नौवें भाव में शुभ गोचर में हैं। चंद्रमा ग्यारहवें भाव में शुभ हैं। सूर्य 16 दिसंबर को पंचम में चले जाएंगे। मंगल 27 दिसम्बर को राशि परिवर्तन करेंगे और ये गोचर शुभ नहीं होता। 

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल योगकारक ग्रह होता है। मंगल की मूल त्रिकोण राशि मेष भाग्य स्थान में है। यदि  आपकी कुंडली में मंगल की दशा चल रही है तो उनके लिए ये शुभ है। सूर्य और मंगल दोनों दशम भाव को देख रहे हैं। शनि की दृष्टि दशम भाव के ऊपर है। गुरु का भाग्य स्थान के बैठना आपको पॉजिटिव बना देगा। 

Position of Karma and Income Place in the month of December दिसंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: बुध अपने स्थान को देख रहे हैं। आय स्थान के ऊपर बुध की दृष्टि है। जिन लोगों का अपना कारोबार है उनको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दशम के ऊपर पाप प्रभाव ज्यादा है। आय का प्रभाव आपका नहीं रुकेगा। आय और धन स्थान दोनों के स्वामी बुध हैं। गुरु की दृष्टि बुध के ऊपर है। पैसों का फ्लो नहीं रुकेगा। 

Relationship status in the month of December  दिसंबर महीने में  रिलेशन की स्थिति: सप्तम का स्वामी सप्तम में है और उसके ऊपर मंगल की दृष्टि पड़ रही है। सूर्य और मंगल चौथे भाव में हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर कनफ्लिक्ट हो सकता है। गुरु अपने भाव को देख रहे हैं और वहां पर गुरु की मूलत्रिकोण राशि पड़ी हुई है। 

Health status in the month of December दिसंबर महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ का कारक ग्रह सूर्य केंद्र में है। छठे भाव का स्वामी सप्तम में पड़ा हुआ है। छठे भाव के ऊपर केतु की दृष्टि जरूर है। छठे भाव को कोई और पाप ग्रह प्रभावित नहीं करता। सेहत सही रहेगी लेकिन ड्राइविंग थोड़ी स्लो करें। राहु अष्टम में है और ये दुर्घटना का भाव है। 

Status of education in the month of December दिसंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिहाज से गुरु पंचम को देख रहे हैं। पढ़ाई के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। बुध के ऊपर गुरु की दृष्टि बहुत बढ़िया है। 

मंगल के उपाय: यदि आप स्टोन पहनना चाहते हैं तो आप मंगल का मूंगा पहन सकते हैं। सूर्य का रूबी पहन सकते हैं। गुरु का पुखराज पहन सकते हैं। लेकिन पहनते समय एक बात का ध्यान रखें कि ये 6 8 12 में न हो। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News