कल दिन-रात रहेंगे बराबर

Wednesday, Mar 20, 2019 - 11:15 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


प्रतिवर्ष की खगोलीय घटना के तहत आगामी 21 मार्च को 12-12 घंटे के दिन और रात होंगे तथा इसके बाद गर्मी की शुरूआत होगी। मध्य प्रदेश के उज्जैन की शासकीय जीवाजी वेधशाला अधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर परिभ्रमण के कारण 21 मार्च को सूर्य विषुवत रेखा पर लम्बवत रहता है जिस कारण दिन और रात बराबर होते हैं।होलिका दहन : ये है शुभ मुहुर्त और पूजा विधि, जो बना देगी मालामाल 

21 मार्च के बाद सूर्य उत्तरी गोलाद्र्ध एवं मेष राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के उत्तरी गोलाद्र्ध में प्रवेश के कारण भारत सहित उत्तरी गोलाद्र्ध में स्थित देशों में दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे तथा रातें छोटी। 21 जून तक ये सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। सूर्य के उत्तरी गोलार्द्ध में होने के कारण उसकी किरणों में तीव्रता आएगी और उत्तरी गोलार्द्ध में बढ़ने लगेंगी। जैसे-जैसे ये बढ़ेंगी वैसे-वैसे गर्मी भी बढ़ती जाएगी। 21 मार्च को होली के शुभ अवसर पर अनुमान लगाया जा रहा है की उत्तरी तथा दक्षिणी भागों पर मौसम सुहाना रहेगा धूप नहीं निकलेगी। 22 मार्च से लेकर आने वाले 6 महीने अर्थात 22 सितम्बर तक कड़कती धूप रह सकती है। 

होली से 1 रात पहले कर लें ये महाटोटका, नकारात्मक शक्तियां हमेशा रहेंगी दूर


 

Niyati Bhandari

Advertising