तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ‘मैट्रोपॉलिटन क्रिसोस्टोमोस पुरस्कार’ से सम्मानित
punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 09:35 AM (IST)
धर्मशाला (नितिन): तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाईलामा को उनके मानवता के प्रति आजीवन योगदान, करुणा, आपसी एकता और विश्व शांति के लिए किए गए प्रयासों के सम्मान में प्रतिष्ठित मेट्रोपॉलिटन क्रिसोस्टोमोस पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान वाशिंगटन ऑक्सी डे फाऊंडेशन की ओर से अमरीका के वाशिंगटन में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर दलाईलामा के प्रतिनिधि नामग्याल चोएदुप ने समारोह में भाग लिया और उनकी ओर से सम्मान ग्रहण किया। पुरस्कार के माध्यम से दलाईलामा के उस संदेश और जीवनभर के प्रयासों को सराहा गया, जिसमें उन्होंने मानवता की एकता, सहिष्णुता, करुणा और अहिंसक तरीकों से विवादों के समाधान पर जोर दिया है। वाशिंगटन ऑक्सी डे फाऊंडेशन ने दलाईलामा को इस सम्मान के लिए उनके उस साहस और प्रतिबद्धता के आधार पर चुना, जिसके तहत वह नफरत और असहिष्णुता के खिलाफ शांति और सद्भाव का संदेश देते रहे हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
