Dalai Lama Grammy Award : दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवॉर्ड, जल-भुन उठा चीन

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 08:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पेइचिंग (एजैंसियां):  तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को 90 साल की उम्र में उनके शांति, करुणा और मानवीय मूल्यों के प्रसार के प्रयासों के लिए ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है लेकिन चीन को इससे मिर्ची लग गई है। 

चीन ने सोमवार को दलाई लामा को दिए गए ग्रैमी पुरस्कार की निंदा करते हुए कहा कि वह तिब्बती आध्यात्मिक नेता द्वारा इस सम्मान का उपयोग ‘चीन विरोधी गतिविधियों’ को अंजाम देने के लिए किए जाने का कड़ा विरोध करता है। दलाई लामा को पुरस्कार मिलने पर उनकी प्रतिक्रिया पूछे जाने पर, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने चीन के इस आरोप को दोहराया कि 90 वर्षीय आध्यात्मिक नेता धर्म के नाम पर अलगाववादी गतिविधियां चला रहे हैं। 

दरअसल, अमरीका के लॉस एंजल्स में हुए 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में दलाई लामा को उनकी ऑडियो बुक के लिए सम्मान मिला। यह अवॉर्ड उन्हें बैस्ट आडियो बुक कैटेगरी में दिया गया है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News