गलत विकल्प चुनने से जीवन में उत्पन्न होते हैं दुख : दलाईलामा

Monday, Jun 05, 2023 - 09:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

धर्मशाला (ब्यूरो): मैक्लोडगंज के मुख्य बौद्ध मंदिर में बुद्ध शाक्यमुनि के जन्म, ज्ञानोदय और परिनिर्वाण दिवस (साका दावा) के अवसर पर रविवार को गेशे लंगरी थंगपा के चित्त प्रशिक्षण के आठ छंद पर प्रवचन देने के लिए बोधिचित्तोत्पादन समारोह का आयोजन किया गया। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

साका दावा टीचिंग के दौरान तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि मनुष्य के जीवन में दुखों के उत्पन्न होने का कारण गलत विकल्प को चुनना है। मनुष्य अपने जीवन में गलत कर्मों और अज्ञानता के पथ पर चलना शुरू कर देता है। इससे उसके जीवन को दुखों का साया घेर लेता है। मनुष्य को दुखों को दूर करने के लिए क्लेशों को नष्ट करना चाहिए।

धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा कि चीन ने तिब्बत को नुक्सान पहुंचाकर तिब्बत का दमन किया है, लेकिन वास्तव में बेचारा चीन भी क्लेशों के अधीन है। चीन के लोग परेशान हैं। वे लोग सुख चाहते हैं, लेकिन उनके अपने वश में कुछ नहीं है। इससे वे क्रोधित होकर तिब्बत के लोगों को नुक्सान पहुंचाते हैं।

Niyati Bhandari

Advertising