लव राशिफल- नज़दीकियां बढ़नें लगीं...

Sunday, Apr 25, 2021 - 10:02 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस राशि के लोगों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा। रोमांस का भरपूर समय मिलेगा। प्रेमियों के लिए भी दिन खास हो सकता है। समझदारी से रिश्ता संभालने की कोशिश करेंगे, रिश्ता दिन भर दिन गहरा होगा। 

वृष- पति-पत्नी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मिलकर परिवार के साथ समय बिताने को मिलेगा। जिससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी जोड़ों की बात करें तो इनके लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला। इसलिए संभलकर रहें। 
 
मिथुन- इस राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। महिलाओं को अपने सुसराल वालाों का अधिक साथ मिलेगा। जिससे इनके मन में प्रसन्नता पैदा होगा। साथी के साथ अपनी खुशी को बांटकर बहुत अच्छा महसूस करेंगे। 

कर्क- इस राशि के लोगों के प्रेम जीवन में आज नीरसा आएगी। पार्टनर को काम की चिंता सताएगी। जिससे आप भी परेशान रह सकते हैं। तो दूसरी मैरिड लोग एक दूसरे को समय देने को कोशिश करेंगे, जिसमें असफल होंगे। 

सिंह- आज का दिन आपके मिला-जुला रहने वाला है, कभी तकरार तो भी प्यार ऐसे कई रंग आज आपको अपने लव लाइफ में देखने को मिल सकते हैं। ध्यान रहे किसी बात को दिल पर न लें, वरना पार्टनर के साथ झगड़ा हो सकता है। 

कन्या- इस राशि के शादीशुदा कपल्स के जीवन में तनाव की स्थिति पैदा हो सकता है। किसी पर्सनल प्रॉब्लम के चलते एक-दूसरे से उखड़े उखड़े रहेेंगे। शाम तर हालात बदल सकते हैं। जिसके बाद बाकि का दिन अच्छा हो जाएगा। 
तुला-
इस राशि के विवाहित तथा अविवाहित लोगों के जीवन में स्नेह बढ़ेगा। पुरानी बातों को भूलकर नई शुरूआत करेंगे। तो वहीं जो लोग सिंगल है उन्हें आज एक नया दोस्त मिल सकता है, जो आगे चलकर काफी करीब होने वाला है। 

वृश्चिक- इस राशि के लोगोंके जीवन में प्रेम बना रहेगा। हालांकि छोटी-मोटी व खट्टी-मिट्ठी तकरार होगी। मगर प्यार बरकरार रहेगा। इस राशि केे लोग अगर किसी से आज प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो मौका अच्छा है। 

धनु- जिन पति-पत्नी के बीच दूरियां चली रही थी, उनके रिश्ते को एक नया मोड़ आ सकता है। एक दूसरे के साथ किए वादों को दोहराएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन दांपत्ति के लिए काफी लाभदायक साबित होने वाला है। 
 
मकर- शादी के लिए नए प्रस्ताव आ सकते हैं। जिनमें से आपको कोई रिश्ता पंसद आ सकता है। मगर ध्यान रहे किसी तरह की लापरवाही व जल्दबाजी न करें। पति-पत्नी के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। 

कुंभ- जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है। परिवार द्वारा सुलझाने के प्रयास भी विभल होते नजर आएंगे। एक दूसरे को समझने के प्रयास करें। प्रेमियों को अपने जीवन में सुखद नतीजे प्राप्त हो सकतेे हैं। 

मीन- विवाहित लोगों द्वारा किए जाने वाले थोड़े से प्रयास से आपका दिन अच्छा बन सकता है। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेमी ध्यान दें आज आप का पार्टनर आप से कोई डिमांड कर सकता है। जिस कारण आप में थोड़ी बहुत बहस भी हो सकती है। 

Jyoti

Advertising