लव राशिफल 11 नवंबर, 2022- ये तेरा मेरा रिश्ता खुदा ने बनाया है...

punjabkesari.in Friday, Nov 11, 2022 - 08:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- विवाहित लोगों की बात करें तो आज इनके परिवार का वातावरण काफी चिंताजनक व परेशानी देने वाला रहेगा, हालांकि शाम तक रिश्तों में फिर प्रगाढ़ता होती दिखाई देगी, प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

वृष- दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा और जीवनसाथी से आपकी बातचीत बेहतर बनेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है और आपको रोमांस करने का अच्छा अवसर मिलेगा।

मिथुन- दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे, उनकी उनके जीवनसाथी से बातचीत होगी और कोई समस्या चली आ रही है तो दूर हो जाएगी। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा।

कर्क- दांपत्य जीवन में परेशानियों के चलते जीवनसाथी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है, उनका स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें भी आज थोड़ा संभल कर चलना होगा। वरना रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है।

सिंह- प्रेम जीवन में खुशहाल स्थितियां रहेंगी। पार्टनर के साथ न केवल भरपूर समय बिताने को मिलेगा, बल्कि उनके साथ अपने दिल की बातों को शेयर करने का भी पूरा मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन की तो में तनाव बरकरार रहेगा, जिसे दूर करने के प्रयास जारी रखेंगे।

कन्या- दांपत्य जीवन में आज रोमांस करने के मौके मिलेंगे और जीवनसाथी से आपके संबंध बेहतर बनेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जो रिश्ते की नींव को कमजोर कर सकता है।
 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari

तुला- प्रेम जीवन के लिए दिन काफी बेहतर रहेगा और अपने प्रिय से मन की बातें करेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मगर समय रहते हालात व स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक- दांपत्य जीवन में अच्छे समय की प्राप्ति होगी और आपका जीवनसाथी आपसे अपने मन की बातें साझा करने के साथ-साथ अपने दिल को खोल कर रख देगा जिससे आप दोनों के बीच रिश्ता मजबूत बनेगा। प्रेम जीवन में आज आपको बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे और रोमांस करने के अवसर मिलेंगे।

धनु- प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल नहीं है। पार्टनर के साथ नोक-झोंक लड़ाई-झगड़े में बदल सकती है। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण न केवल चिंता में रहेंगे बल्कि खर्च भी बढे़गा।

मकर- प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपनी क्रिएटिविटी का लाभ मिलेगा और उनका दिन उनके खुद के प्रयास से बेहतर बनेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज निराशा का सामना करना पड़ सकता है और उनके दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है।

कुंभ- प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा और आपका प्रिय आप पर जी भर कर प्यार लुटाएगा। जिस कारण आज का दिन आपके लिए खुशनमा होने के साथ-साथ यादगार भी बन जाएगा। दंपत्ति आज इंटीमेसी का आनंद लेंगे।

मीन- मन में प्यार की भावना रहेगी जो आपके दांपत्य जीवन को महकाएगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं तो आज आपके लिए चुनौतियां इंतजार कर रही हैं। आपके प्रिय से किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा संभव है, गुस्से पर नियंत्रण रखें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News