Kundli Tv- रोज़ 15 मिनट करें इस मंत्र का जाप, किस्मत के उल्टे लेख हो जाएंगे सीधे

Saturday, Aug 25, 2018 - 01:21 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
हिंदू धर्म में मंत्रों की बहुत महत्वता है। मान्यता है कि मंत्र जाप के बिना हिंदू धर्म का कोई भी शुभ कार्य संपन्न नहीं होता। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति साफ और शुद्ध मन से रोज़ाना कुछ मंत्रों का जाप कर ले तो उसकी किस्मत पलट जाती है। तो आईए आज आपको एक एेसे ही मंत्र के बारे में बताते हैं जिसके जाप से आपकी किस्मत का चल रहा उल्टा खेल सीधा हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्री कृष्ण कवच मंत्र का जप करने से जीवन की परेशानियों से निकलने में सफल हो सकते हैं। शास्त्रों में कृष्ण मंत्र को बहुत ही प्रभावशाली माना गया है। यह मंत्र बीज मंत्र की तरह काम करता है भगवान शिव ने इस मंत्र के विषय में कहा है कि-

'अतिगुह्यतरं तत्वं सर्वमंत्रौघविग्रहम। पुण्यात् पुण्यतरं चैव परं स्रेहाद् वदामि ते।।

यह अति गूढ़ मंत्र है। इस मंत्र से सभी प्रकार का भय और संकट दूर हो जाता है। जीवन में आने वाली बाधाएं दूर करने में भी यह मंत्र कारगर होता है।

दिव्य मंत्र
ॐ नमो भगवते तस्मै कृष्णायाकुण्ठमेधसे। सर्वव्याधिविनाशाय प्रभो माममृतं कृधि।।


प्रतिदिन प्रातः काल नींद से जगते ही बिना किसी से कुछ बोले बिना तीन बार जप करने से सभी प्रकार के अनिष्ट का अंत हो जाता है। अगर जीवन में विशेष परेशानी आ रही है तो संकल्प लेकर 51000 बार जप करें और जप पूरा होने के बाद 5100 बार मंत्र का जप करते हुए हवन करें।
टूटती हुई शादी को कैसे बचाएं (देखें VIDEO)

Jyoti

Advertising