भविष्यफल: ग्रह नक्षत्रों की चाल बनाएगी मालामाल
Sunday, May 06, 2018 - 08:14 AM (IST)
आज का शुभाशुभ: रविवार दिनांक 06.05.18 चंद्र कन्या राशि व चित्रा नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा ईशान, राहुकाल शाम 4:30 से सायं 6.00 तक।
आज का महामंत्र: ॥ ह्रीं सूर्याय उज्ज्वलाय नमः ॥ इस सूर्य मंत्र से मूर्खता से मुक्ति मिलती है।
आज का विशेष उपाय: मूर्खता से बाँचे हेतु देवी गायत्री पर लाल गुडहल का फूल चढ़ाएं।
मेष: मनोवांछित इच्छाएं पूरी होंगी। पैसा आएगा और प्रियजन से मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी। बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी। लघु यात्रा के योग हैं।
वृष: व्यक्तिगत मसलों से तनाव बढ़ेगा। आलस्यवश जरूरी काम पेंडिंग रहेंगे। घरेलु समस्याएं फाइनेंशियल दिक्कतें पैदा कर सकती है।
मिथुन: घर के साज का सामान पर खर्च होगा। फाइनेंशियल प्रयासों में सफलता मिलेगी। वाद-विवाद होने का डर है अतः चुप्पी साधना बेहतर होगा।
कर्क: दांपत्य सुख की प्रचुरता रहेगी। कड़ी मेहनत से सभी कार्य हल होंगे। छात्र पढ़ाई में मन लगाएं। मन की चंचलता वश अनावश्यक विवाद होगा।
सिंह: करीबी मित्र से लाभ होगा। सभी काम आसानी से बनेंगे। अचानक कार्यों में रुकावट आएंगी। शाम तक फाइनैंशल प्रॉब्लम हल होगी।
कन्या: सजग रहें शारीरिक कष्ट के संकेत है। बड़े बुजुर्गों की सेवा में दिन बीतेगा। एकत्रित धन को इन्वेस्ट करने से इन्कम में बढ़ोतरी होगी।
तुला: कठिनाई के दौर से मुक्ति मिलेगी। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। परिजनों से सामंजस्य बनेगा। बाहर खाने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक: मनोवांछित वस्तुएं मिलेंगी। पर्सनैलिटी प्रभावशाली बनेगी। पुराने मसले सुलझेंगे। हर समस्या का हल निकेलगा। अप्रिय स्थितियां टलेंगी।
धनु: मित्रों से लाभ होगा। रूटीन काम में रुकावटें आएंगी। शाम तक सभी चिंताएं घटेंगी। कामकाज में जल्दबाजी से नुकसान होगा अतः सावधानी बरतें।
मकर: परिजनों से विवाद के संकेत है अत: स्वयं पर नियंत्रण रखें। जोखिम से दूर रहें तो अच्छा होगा। परिश्रम के बल पर लाभ होगा।
कुंभ: लघु यात्रा होगी। रोमांस में संकोच न करें। ठाटबाट हेतु खरीदारी करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों से रुकावटें हटेंगी। ज्ञान क्षेत्र समृद्ध होगा।
मीन: सौदों में तत्काल लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेन-देन की चिंता रहेगी। लाभार्जन होगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। टेंशन खत्म होगी।
आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com