महेश नवमी 2020: इन राशि वालों पर होगी महादेव की कृपा

Sunday, May 31, 2020 - 10:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Rashifal In Hindi: आज ज्येष्ठ माह की नवमी तिथि दिन रविवार है। इसके अलावा आज महेश नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन से जुड़ी पौराणिक कथाओं के अनुसार महेश नवमी के दिन भोलेनाथ ने माहेेश्वरी समाज की उत्पत्ति की थी। ज्योतिष शाास्त्र के अनुसार इस दिन भोलेनाथ के साथ-साथ देवी पार्वती की पूजा करने का विधान है। इसके अलावा बता दें आज नवमी तिथि 05:36 पी एम तक रहेगाी। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 03:01 ए एम, जून 01 तक रहेगा। वज्र योग - 04:31 पी एम तक रहेगा। बालव करण - 06:49 ए एम तक रहेगी। द्वितीय करण: कौलव-05:36 पी एम तक रहेगा। अपना आज का राशिफल जानने के लिए क्लिक करें यहां। 

महेश नवमी के उपाय- 

वैसे तो महेश नवमी का उत्सव सभी समाज के लोग अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार मनाते हैं लेकिन महेश नवमी का त्यौहार माहेश्वरी समाज द्वारा बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। आप भी रुद्राभिषेक से करें शिवजी को प्रसन्न-

अभिषेक के भी कई प्रकार होते हैं। रुद्राभिषेक भगवान शिव को खुश करने का सबसे सरल व प्रभावी तरीका है। ऋग्वेद यजुर्वेद-सामवेद में रुद्राभिषेक की महिमा बताई गई है। शिव और रुद्र एक ही हैं। शिव को ही रुद्र की संज्ञा दी गई है। वेद कहते हैं कि हमारे दुखों का कारण हमारे पाप हैं। रुद्राभिषेक से वे सारे पाप धुल जाते हैं और शिव का आशीर्वाद मिल जाता है।

रुद्राभिषेक पूजन के लाभ
हमारे शास्त्रों में विविध कामनाओं की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक करने की सलाह दी जाती है। किसी खास मनोरथ की पूर्ति के लिए नीचे दी गई पूजन सामग्री और विधि से रुद्राभिषेक किया जाता है।

Jyoti

Advertising