आपका राशिफल- 1 अप्रैल, 2024

Monday, Apr 01, 2024 - 10:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
                                                                      
मेष राशि वालों आज आप दिन भर व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में बॉस से फटकार सुनने को मिल सकती है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। छात्रों को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। सेहत की चिंता सताएगी।

वृष राशि वालों आज आपका दिन मौज- मस्ती से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोग जॉब में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर के कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। मैंटल स्ट्रैस कम होता नज़र आ रहा है।

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन स्फूर्ति से भरा रहेगा। मिडिया कर्मियों के वेतन में ईजाफा होने के योग बन रहे हैं। जो लोग मनचाही जॉब पाना चाहते हैं उनकी ये इच्छा पूरी होगी। स्टूडेंटस परिणाम से खुश होंगे।

कर्क राशि वालों आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में सहकर्मी से नौंकझोंक हो सकती है। अविवाहितों को आज अच्छा रिशता आ सकता है, जससे आप खिला खिला महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का मन होगा।

सिंह राशि वालों आज आपके दुश्मन ऑफिस में आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं। जिससे आपको नुकसान होने के योग हैं।निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके अनुकूल है। भाई से बहस होगी लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा।

कन्या राशि वालों बिजनेस को लेकर आपके दिमाग में कोई नई योजना आएगी। दफ्तर में काम ज्यादा रहेगा। आपको हर तरफ से खुशियां मिलेंगी। कारोबार में आपको नई ऊंचाई मिलेगी। व्यापार में संतान का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि वालों आपका दिन सामान्य रहेगा। आप दिन भर अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। लवर्स में प्रेम बढ़ेगा।आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन अच्छा बितेगा। पुराने किए निवेश का फायदा आपको आज मिलेगा। ऑफिस में दबदबा बढ़ेगा। युवाओं को परिक्षा में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। हल्की सिरदर्द महसूस होगी।

धनु राशि वालों आज आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार में नया सदस्य आने की खुशखबरी मिल सकती है।जीवनसाथी से आपसी तालमेल बढ़ेगा। कार्य स्थल में काम का बोझ बढ़ने से स्ट्रैस हो सकता है।

मकर राशि वालों आज आप पूरा दिन मज़ाक के मूड में रहेंगे। कार्यस्थल में करीबी आपकी तारीफ करेंगे। बिजनेस में मुनाफा होने के योग हैं। निवेश के लिए समय अच्छा है। पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

कुंभ राशि वालों आज आपके घर में खुशहाली वाला माहौल बना रहेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनको सफलता मिलेगी। पाचन की समस्या होने का डर है, ध्यान रखें।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए परेशानी वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस या सहकर्मचारियों के साथ बहस हो सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत के मामले में आपको बदलते मौसम से थोड़ा सा सजग रहने की जरूरत है।

Niyati Bhandari

Advertising