दान से मिटेंगे सभी कष्ट, लेंगे वैभव व ऐश्वर्य का आनंद

Sunday, Aug 13, 2017 - 10:33 AM (IST)

सभी धर्म ग्रंथों में दान का विशेष महत्वहै। यदि कमाकर दान न किया जाए तो सारी कमाई व्यर्थ है। दान हर चीज का किया जा सकता है। व्यक्ति को दान नि:स्वार्थ भाव से करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिनका दान करना बहुत शुभ होता है। इसके साथ यह भी माना जाता है कि दान करने से कई कार्यों में आ रही रुकावटें भी दूर होती है अौर व्यक्ति वैभव व ऐश्वर्य का आनंद लेता है। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुड़ का दान करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है, जिससे दरिद्रता अौर कलह से सदा के लिए मुक्ति मिल जाती है। 

घी का दान करना शुभ अौर मंगलकारी होता है। इसके दान से शरीर में बल की प्राप्ति होती है अौर रोग भी दूर होते हैं। घी के दान से ग्रहों के अशुभ प्रभाव से भी छुटकारा मिलता है। 

किसी जरुरतमंद या गरीब व्यक्ति को कपड़ों का दान करें। इससे ऐश्वर्य अौर वैभव मिलता है। इसके साथ ही व्यक्ति को सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। 

तिल के दान से संकट अौर विपताएं दूूर होती है। व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है।

गेंहू अौर चावल का दान करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इससे घर में सदैव बरकत बनी रहती है।
 

Advertising