भूलकर भी सूर्यास्त पर न करें इन वस्तुओं का दान

Thursday, Jan 07, 2021 - 04:48 PM (IST)


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान देने से मनुष्य को पुण्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में भी दान करने का बड़ा महत्व बताया गया है। सनातन धर्म में ही नहीं, बल्कि हर धर्म में दान को पुण्य कर्म बताया गया है और जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए कहा गया है। कहते हैं कि दान देने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि दान करने से व्यक्ति के घर में भी धन की बढ़ौतरी होती रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें सूर्यास्त के बाद किसी को नहीं देना चाहिए। जी हां, ऐसा माना जाता है कि शाम के समय कुछ चीजों को देने से व्यक्ति के घर में धन का अभाव होने लगता है। यदि आप भी ये चीजें किसी को देते हैं तो आपको धन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आइए, जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद कौन सी चीजें किसी को नहीं देनी चाहिए।

दूध का दान
कहते हैं कि शाम के समय किसी को भी दूध का दान नहीं देना चाहिए, क्योंकि दूध का संबंध चंद्रमा से भी माना गया है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप सूर्यास्त के बाद जब दोनों बेला का मिलन होता है, उस समय में इन चीजों का दान करते हैं तो  आपके  घर की बरकत भी चली जाती है। यानि उस घर में धन का अभाव होने लगता है।

दही का दान
ज्योतिशास्त्र के अनुसार दही से शुक्र ग्रह का संबंध होता है। शुक्र को धन, वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए सूर्यास्त के समय किसी को दही नहीं देनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव में कमी आती है।

लहसुन-प्याज का दान
वैसे तो कभी भी दान में लहसुन, प्याज नहीं दिया जाता है। परंतु कभी ऐसा भी होता है कि किसी को लहसुन प्याज देना पड़ता है, लेकिन शाम के समय किसी को भी प्याज-लहसुन देने से बचना चाहिए। इन दोनों चीजों का संबंध केतु ग्रह से माना गया है। सूर्यास्त के बाद इन चीजों को देने से आपको धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Lata

Advertising