Coronavirus: घर में सुख-शांति व पवित्रता बनाए रखने के लिए करें ये काम

Tuesday, Mar 31, 2020 - 03:39 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

घर को सजाना या उसका नवीनीकरण करना हमारी सोच और उस घर की स्थिति, व्यक्ति की इच्छाओं तथा आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। हर गृहिणी का उद्देश्य होता है कि उसके घर की सजावट सुंदर हो और उसके हर कोने का इस्तेमाल हो सके। यदि जगह बड़ी हो तो कोई दिक्कत नहीं होती पर जगह छोटी हो तो पूरी का सदुपयोग करना चाहिए। जैसा की आप सभी जानते ही हैं की आजकल कोरोना वायरस का कहर हर तरफ सिर उठाने के प्रयास में है। उससे बचने के लिए घर से सुरक्षित स्थान और कोई नहीं है। घर में सुख-शांति व पवित्रता का वातावरण बनाए रखने के लिए इस दिशा में गृहिणियों को क्या ध्यान रखना चाहिए आइए देखें : 

घर के मध्य में यदि कोई चौक है तो उसे हमेशा खाली व साफ रखना चाहिए, क्योंकि वह ब्रह्म स्थान है।

घर में समृद्धि के लिए प्रवेश द्वार पर कुबेर या गणपति की प्रतिमाएं स्थापित करनी चाहिएं।

कूड़ा-करकट ईशान दिशा में कभी इकट्ठा न होने दें। ईशान दिशा पवित्र स्थान है। यहां झाड़ू कभी न रखें। इस दिशा को अशुद्ध रखने पर मानसिक तनाव व शारीरिक कष्ट होता है।

उत्तर दिशा कुबेर का स्थान है अत: गल्ला रुपए आदि इसी दिशा में रखें।

भारी सामान (सोफासैट, अलमारी, पलंग) दक्षिण व पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।

पलंग का सिरहाना (तकिया) दक्षिण की ओर रखें तथा पलंग दीवार से सटाकर रखें।

घर में तुलसी, चंदन, जूही, मोगरा, मालती, अनार आदि के पौधे व लताएं लगानी चाहिएं।

रसोई घर में प्लेटफार्म (चूल्हा रखने हेतु) आग्नेय दिशा में बनवाना चाहिए तथा खाना बनाते समय गृहणियों का मुंह आग्नेय या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इसमें दुर्घटना की आशंका कम हो जाती है और कमर में पांव या एड़ी में दर्द की शिकायत नहीं रहती।

घर में पूजा का स्थल ईशान दिशा में उत्तम होता है।

रसोई घर में पूजा स्थल कभी न बनाएं।

दैनिक उपयोग में आने वाला जल ईशान दिशा में रखना चाहिए।

ईशान दिशा के कमरे को स्टोर रूम कभी न बनाएं।

घर में साज-सज्जा हेतु कबूतर, बाज, सांप, सियार, उल्लू, गिद्ध, सूअर, शेर आदि के चित्र न लगाएं।

बेर, कीकर, बबूल, कैक्टस (नागफनी) आदि के पेड़ न लगाएं।

बच्चों के पढऩे की व्यवस्था इस प्रकार करनी चाहिए कि पढ़ते समय उनका मुंह उत्तर की ओर रहे। इससे मस्तिष्क की एकाग्रता व इच्छा शक्ति बढ़ती है।          

                                                                                                                 

Niyati Bhandari

Advertising