Coronavirus: स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है तुलसी, पौधों को लेकर बढ़ रही है मांग

Monday, Mar 16, 2020 - 01:28 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसे कि सब जानते ही हैं कि, तुलसी के पौधे की महिमा कितनी अधिक है। अक्सर सभी घरों में तुलसी का पौधा देखने को मिलता है, क्योंकि वास्तु के हिसाब से इसे घर में रखने से नकरात्मक शक्तियां दूर होती है और साथ ही ये एक औषधि का काम भी करता है। इसके पत्तों का प्रयोग करने से व्यक्ति की कई तरह की बीमारियों का नाश होता है। शास्त्रो में बताया गया है कि भगवान विष्णु का भोग बिना तुलसी के पूरा नहीं माना जाता है। इसलिए भोग लगाने से पहले तुलसी पत्ता उसमें जरूर होना चाहिए। पूजा-पाठ और स्वास्थ्य के अलावा भी तुलसी के पत्तों का बहुत महत्व होता है। 

वास्तु के अनुसार घर में किसी नकरात्मक शक्ति का प्रभाव है तो आपको केवल एक काम करना है, आपको सोते वक़्त अपने तकिए के नीचे तुलसी के 5 पत्ते रखने हैं। ऐसा करने पर मौजूद नकरात्मक शक्तियां वहां से चली जाती हैं।
Follow us on Twitter
एक रिपोर्ट के मुताबिक मौसम में आए बदलाव ने प्राकृतिक औषधीय गुणों के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर तुलसी को भारी नुक्सान पहुंचाया है। वहीं कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए लोगों में इसके पौधे की भारी मांग हो रही है।
Follow us on Instagram
इस बार कड़ाके की ठंड और सामान्य से अधिक दिनों तक सर्द मौसम के बने रहने तथा अधिक वर्षा के कारण न केवल राष्ट्रीय राजधानी बल्कि इससे जुड़े क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश में घरों में लगाए गए तुलसी के पौधे सूख गए हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा, वृंदावन और कई अन्य क्षेत्रों में इसकी व्यावसायिक खेती को भी भारी नुक्सान हुआ है और इन क्षेत्रों में इस वर्ष काफी देर से इसके पौधे तैयार हो रहे हैं। पौधों की कमी और इसकी बढ़ती मांग के चलते इसकी कीमतों में भारी बढ़ौतरी हुई है। तुलसी का पौधा अमूमन 10 रुपए में मिल जाता था लेकिन इस बार इसकी कीमत 50 रुपए तक पहुंच गई है।

Lata

Advertising