Daily Routine से जानें भविष्य में क्या होने वाला है आपके साथ

Tuesday, Mar 26, 2019 - 01:32 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

जब भी कोई अशुभ घटना होती है तो यह महज कोई संयोग नहीं होता। अशुभ संकेतों के पीछे भविष्य में होने वाली घटनाओं की तरफ इशारा मिलता है। हमारे रोजमर्रा के जीवन में ऐसी कई घटनाएं घटित होती होंगी जिसे आप जरूर गौर करते होंगे। 

मोदी पर 2019 की सबसे सटीक भविष्यवाणी !

जब अचानक बार-बार घड़ी बंद होने लगे और उसका शीशा टूटने लगे या फिर खिड़कियों पर लगे कांच के शीशे चटकने लगें तो समझ जाएं कि आप पर और आपके परिवार के ऊपर कोई गंभीर संकट आने वाला है।

दूध को उबालते समय बार-बार दूध का गिरना भी अशुभ संकेत होता है।

जब रसोई घर में रखे कांच के बर्तन टूटने लगें तो समझ जाना चाहिए कि आपके ऊपर कोई बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है।

जब किसी शुभ आयोजन में व्यवधान उत्पन्न होने लगे तो समझ जाएं कि आने वाले साल में आपके ऊपर विपत्ति के बादल मंडराने वाले हैं। इस संकट को दूर करने के लिए अपने घर पर सुंदर कांड का पाठ करवाएं।

अचानक जब कभी आपकी छत या आंगन में कोई हड्डी का टुकड़ा आकर गिर जाए तो आने वाले समय में आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। जब घर की छत से अचानक प्लास्टर टूट कर गिरने लगे और दीवारों में दरारें दिखने लगें तो यह संकेत आपके लिए अशुभ हो सकता है।

कुत्तों का भौंकना एक सामान्य सी घटना हो सकती है, लेकिन जब कोई कुत्ता दिन में आसमान की ओर मुंह करके भौंकने लगे तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। माना जाता है कि कुत्ता कह रहा है कि आने वाले दिनों में सूखा पड़ने वाला है।

ये एक उपाय Weak student को भी exam में करा सकता है Pass

Niyati Bhandari

Advertising