Conjunction of Venus and Saturn: 6 मार्च से शुक्र और शनि दिखाएंगे जलवा, इन 5 राशियों को होगा बंपर लाभ

Tuesday, Mar 05, 2024 - 11:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Conjunction of Venus and Saturn 2024: 6 मार्च से शुक्र और शनि की जुगलबंदी होने वाली है। ये दोनों मित्र ग्रह अब अपना पूरा जलवा दिखाने वाले हैं। शनि देव जब भी देते हैं, छप्पर फाड़ कर देते हैं और जब उनके साथ शुक्र भी आ जाते हैं तो धन-दौलत की बरसात होती है। शुक्र ग्रह वैसे भी ऐश्वर्य,  प्रेम, रोमांस, लग्जरी लाइफ और धन-दौलत के प्रतीक हैं।

शुक्र को जहां रुपये-पैसे और भौतिक-सुविधाओं का कारक माना जाता है, वहीं शनि कर्म का फल देने वाले ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों का कांबिनेशन पांच राशियों के लिए भाग्य के दरवाजे और तिजोरी खोलने वाला है। कई मुरादे पूरी करने वाला है और इनकम के नए सोर्स डेवलप करने वाला है। आइए जानें, भाग्यशाली पांच राशियों में आपकी राशि भी शामिल हो।

शनिदेव इस समय अपनी ही कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 2024 में पूरा साल इसी राशि में रहने वाले हैं। अपनी मूल त्रिकोण राशि में रहते हुए शनि देव बहुत पावरफुल हो जाते हैं। 6 मार्च को शुक्र ग्रह भी मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में शनि देव के साथ आ जाएंगे।

इस तरह कुंभ राशि में शुक्र और शनि की शानदार युति बनेगी।  शुक्र और शनि की युति से किन राशियों के लोगों को करियर में लाभ होगा और कारोबार में मालामाल हो जाएंगे, आइए जानते हैं-


पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है, जो शुक्र की राशि है और शनि की मित्र राशि है। शुक्र-शनि की युति से वृष राशि के लोगों को करियर और कारोबार में शानदार तरक्‍की मिलेगी। आपके जीवन में शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी। आपको नई नौकरी इस वक्‍त मिल सकती है और आपकी प्रोफेशनल लाइफ में मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और कारोबारियों का मुनाफा भी अच्‍छा होगा। आपको कहीं से रुका धन मिलने से रुकी योजनाएं, फिर से आरंभ हो सकती हैं।

दूसरी भाग्यशाली राशि चंद्रमा की कर्क राशि है और देवगुरु बृहस्पति की यह उच्च राशि है। शुक्र और शनि की यह युति कर्क राशि के लोगों की लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के लिए शानदार मानी जा रही है। आपको इसके प्रभाव से सच्‍चा प्‍यार मिल सकता है और आपके करियर में किसी सीनियर की वजह से बड़ा बदलाव हो सकता है। यह बदलाव आपके जीवन में शुभ प्रभाव में वृद्धि करने वाला माना जा रहा है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में और बेहतर होगी। जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं, उनके लिए शुभ अवसर आएंगे।

तीसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है जो शुक्र की अपनी राशि है और शनि की यह उच्च राशि है इसलिए तुला राशि वाले सबसे ज्यादा फायदे में रहने वाले हैं। इन दोनों ग्रहों की जुगलबंदी से तुला राशि के लोगों को करियर में कई शानदार मौके मिलने वाले हैं। आपके लिए शुक्र-शनि की यह युति धन में वृद्धि करने वाली मानी जा रही है। आपको प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के चांस मिल रही है। कोई नई प्रॉपर्टी या फिर नया वाहन भी आप खरीद सकते हैं। आपको पिता और पैतृक संपत्ति के मामले में भी लाभ होने वाला है।


चौथी भाग्यशाली राशि मकर राशि है। जो शनि की राशि है। शुक्र की यह मित्र राशि है। शनि और शुक्र की युति मकर राशि वालों को जबरदस्त सफलता देने वाली है और आपको करियर में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आप काफी समय से जिस तर‍ह की नौकरी पाने की तलाश में थे, वह तलाश अब आपकी पूरी हो सकती है। आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। इस बीच आप पैसों की अच्‍छी बचत कर सकते हैं। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध और बेहतर होंगे।

पांचवी भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है जो शनि देव की राशि है और कुंभ राशि में ही शनि और शुक्र का संगम होने जा रहा है। दोनों ग्रहों की युति से कुंभ राशि के लोग मालामाल होने वाले हैं। करियर में शुभ प्रभाव बढ़ेगा और आपको मनचाहे स्‍थान पर पोस्टिंग मिल सकती है। बॉस के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और आपको इसका लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका सामंजस्‍य बढ़ेगा और आप उनके साथ मिलकर कुछ अच्‍छे फैसले ले सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपके घर में सुविधाएं बढ़ेंगी और मानसिक सुकून के साथ सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

गुरमीत बेदी
9418033344

Niyati Bhandari

Advertising