मंगल और शुक्र की युति से बनेगा धन शक्ति राजयोग, 10 साल बाद दोनों ग्रह एक साथ दिखाएंगे जलवा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2024 - 11:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Conjunction of mars and venus: मंगल और शुक्र दोनों इस ब्रह्मांड के महत्वपूर्ण ग्रह हैं और दोनों बहुत पावरफुल ग्रह हैं। मंगल को हमारे नवग्रह में सेनापति का दर्जा हासिल है। इन्हें शौर्य, ऊर्जा और साहस का प्रतीक भी माना जाता है। भूमि का कारक भी कहा जाता है। इसी तरह शुक्र ग्रह को प्रेम, ऐश्वर्य, सौंदर्य, विलासता और जीवन के भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। जब दोनों ग्रह इकट्ठे हो जाते हैं तो फिर पावरफुल योग बनाते हैं, जिसे धन शक्ति राजयोग कहा जाता है। ये दोनों ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। जहां किसी न किसी ग्रह के साथ उनका कांबिनेशन बनता है, कई बार राजयोग बन जाते हैं और कई बार अशुभ योग भी बन जाते हैं। मंगल ग्रह 5 फरवरी को अपनी उच्च मकर राशि में आ चुके हैं और 12 फरवरी को शुक्र ग्रह भी अपनी चाल बदलकर मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं।

PunjabKesari Conjunction of mars and venus

शुक्र और मंगल के चाल बदलने से मकर राशि में जब इन दोनों ग्रहों की युति बनेगी तो धन शक्ति राजयोग का निर्माण होगा। खास बात ये है 10 साल बाद यह पहला मौका है जब मकर राशि में मंगल और शुक्र साथ आए हैं। इन दोनों ग्रहों के कांबिनेशन से धन शक्ति राजयोग बना है तो इन चार राशियों की जल्दी ही किस्मत बदल जाएगी। इन चार राशियों के इनकम के सोर्स तो बनेंगे ही साथ ही तरक्की के रास्ते भी खुलते चले जाएंगे। यह भाग्यशाली रशियां कौन सी हैं, जानें-

PunjabKesari Conjunction of mars and venus

शुक्र और मंगल का कांबिनेशन जिन राशियों के भाग्य के दरवाजे खोलने वाला है, उनमें पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मेष राशि वालों के लिए आकस्मिक धन लाभ के साथ भाग्योदय के प्रबल योग बनेंगे। साथ ही इनकम के नए सोर्स बनेंगे। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको कहीं से अच्‍छी नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है। व्यापारी वर्ग को बिजनेस में अच्छा धन लाभ हो सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बनेंगे और माता-पिता के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।

दूसरी भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। वृष राशि वालों के लिए धनशक्ति राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है क्योंकि शुक्र और मंगल का संयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है इसलिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी भी इस बीच मिल सकती है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आप काम-कारोबार के संबंध से देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

तीसरी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि वालों के लिए धन शक्ति राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है क्योंकि शुक्र और मंगल की युति आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रही है। इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपके लिए धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और आपको जीवनसाथी से भी हर प्रकार का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही इससे आपको इस योग की वजह से करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और आपको अचानक से कहीं से पैसा मिलने की खबर आ सकती है। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपका कम्यूनिकेशन अच्छा होगा।

PunjabKesari Conjunction of mars and venus

चौथी भाग्यशाली राशि मीन राशि है, जो शुक्र की उच्च राशि है और मंगल की मित्र राशि है। शुक्र और मंगल का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। विदेश में प्रॉपर्टी बनाने की इच्छा पूरी होगी। भाई-बहन के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। रिश्तों में आई खटास समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी। विदेश में संपत्ति या फिर वाहन खरीदने की चाहत पूरी होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बनेंगे और आपका दबदबा भी बढ़ेगा। 

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari Conjunction of mars and venus


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News