Clothes of deities of Jagannath temple: रेशम के कीड़ों को मारे बिना तैयार होंगे जगन्नाथ मंदिर के देवताओं के कपड़े

Wednesday, May 31, 2023 - 09:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पुरी (वार्ता): ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के अनुष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले रेशम के कपड़ों को रेशम के कीड़ों को मारे बिना खूबसूरती से तैयार किया जाएगा। ओडिशा के मुख्य सचिव एवं श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के कार्यकारी अध्यक्ष पी.के. जेना ने आगामी रथ यात्रा की तैयारियों पर आयोजित एक बैठक के बाद यह जानकारी दी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

उन्होंने कहा, ‘‘प्रायोगिक तौर पर रेशम के कीड़ों को जीवित रखते हुए कुछ रेशम के परिधान तैयार किए गए हैं। यह एक सराहनीय कदम है। हमारा उद्देश्य है कि देवताओं के उपयोग के लिए तैयार किए जाने वाले उत्पाद के निर्माण हेतु किसी कीड़े को मारा नहीं जाए।’’ 

राज्य हथकरघा निदेशालय ने रेशम के कीड़ों को मारे बिना एक विशेष प्रक्रिया के माध्यम से 88 मीटर लंबाई का रेशम का कपड़ा तैयार किया है। अनुष्ठानों में इस उत्पाद का उपयोग करने का संकल्प लिया गया है।

Niyati Bhandari

Advertising