Chor Panchak 2026: सावधान! आज से शुरू हो रहा है 'चोर पंचक', भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना हो सकती है भारी धन हानि

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 01:46 PM (IST)

Chor Panchak 2026: सनातन धर्म में पंचक काल को बहुत ही संवेदनशील और सावधानी बरतने वाली अवधि माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज यानी 31 जुलाई 2026 से पंचक की शुरुआत हो रही है। चूंकि आज शुक्रवार है, इसलिए ज्योतिषीय गणना के अनुसार इसे 'चोर पंचक' कहा जा रहा है। अगले पांच दिनों तक चलने वाली यह अवधि बेहद सतर्क रहने की मांग करती है, क्योंकि इस दौरान किए गए कुछ कार्य आपके लिए भारी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकते हैं।

Chor Panchak

कब से कब तक रहेगा चोर पंचक?
वैदिक पंचांग के अनुसार, पंचक की शुरुआत आज सुबह 06 बजकर 38 मिनट पर हो चुकी है। यह अशुभ काल 04 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्रों में गोचर करता है, तब पंचक लगता है।

PunjabKesari Chor Panchak

चोर पंचक में रहें सतर्क
चोर पंचक के दौरान अपने घर, दुकान और कीमती सामान की सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सतर्क रहें। किसी भी बड़े आर्थिक फैसले को 4 अगस्त के बाद तक टालना ही समझदारी होगी।

PunjabKesari Chor Panchak

चोर पंचक में न करें ये काम
चोर पंचक के दौरान धन हानि और चोरी का योग रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चोर पंचक के ये पांच दिन कुछ विशेष कार्यों के लिए वर्जित है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। 

पंचकों में शव का क्रियाकर्म करना निषिद्ध है क्योकि पंचक में शव का अंतिम संस्कार करने पर कुटुंब या पड़ोस में पांच लोगों की मृत्यु हो सकती है।
 
पंचकों के पांच दिनों में दक्षिण दिशा की यात्रा वर्जित कही गई है क्योंकि दक्षिण मृत्यु के देव यम की दिशा मानी गई है।
 
चर संज्ञक धनिष्ठा नक्षत्र में अग्नि का भय रहने के कारण घास लकड़ी ईंधन इकट्ठा नहीं करना चाहिए।
 
मृदु संज्ञक रेवती नक्षत्र में घर की छत डालना धन हानि व क्लेश कराने वाला होता है।
 
पंचकों के 5 दिनों में चारपाई नहीं बनवानी चाहिए।

Chor Panchak

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News