Child birth Prediction in Astrology: जन्म के शुभाशुभ फल से जानें, अपनी किस्मत का हाल

Thursday, Jan 26, 2023 - 10:16 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Child birth Prediction in Astrology: जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है, तब माता-पिता और परिजनों का पहला प्रश्न यही होता है कि बच्चे का जन्म किस पाए में हुआ है। पाए के अनुसार ही बच्चे के शुभाशुभ फल की जानकारी प्राप्त होती है। पाए चार प्रकार के होते हैं। लोहा, तांबा, चांदी व सोना। इनमें से चांदी व तांबे का पाया सर्वश्रेष्ठ होता है। मतांतर से कहीं तांबे का, तो कहीं चांदी का पाया सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। इसके बाद सोने का पाया शुभ एवं लोहे का पाया अशुभ माना गया है। पाया देखने की दो रीतियां प्रमुख हैं। पहला जब बच्चे का जन्म हुआ, उस समय चंद्रमा किस भाव में है। इसे चंद्र विधि कहते हैं। दूसरा नक्षत्र के आधार पर।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

चांदी : आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, अश्लेषा, मघा, पू.फा., उ.फा. हस्त चित्रा, स्वाति।
तांबा : पू.षा. उ.षा., श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पू.भा., उ.भा.।
सोना : रेवती, अश्विनी, भरणी, कृतिका, रोहिणी, मृगशिरा।
लोहा : विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल।

Chander vidhi चंद्र विधि : जन्म के समय चंद्रमा 1, 6, 11 भाव में हो, तो सोने का पाया। 2, 5, 9 भाव में चांदी, 3, 7, 10 भाव में तांबा और 4, 8, 12 भाव में लोहे का पाया होता है।

Niyati Bhandari

Advertising