Chaturgrahi Yoga 2024: 31 मई से वृष राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2024 - 01:16 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chaturgrahi Yoga 2024: 31 मई को वृष राशि में चार ग्रहों का योग बन रहा है। गुरु, शुक्र, बुध और सूर्य चारों ही ग्रह गोचर करेंगे शुक्र की अपनी राशि में। ये चारों ग्रह जब एक साथ रहेंगे तो उसका आपकी राशियों के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा। इनमें से तीन ग्रह पॉजिटिव हैं। सूर्य ही सिर्फ एक नेगेटिव ग्रह हैं। तो इसका क्या असर आएगा आपकी कुंडली पर, इस आर्टिकल में जानेंगे उसके बारे में। 

31 मई से लेकर 12 जून तक वृष राशि में चार ग्रहों का योग बन रहा है। सूर्य, गुरु, बुध और शुक्र इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। मेष राशि के जातकों के लिए ये गोचर बहुत बढ़िया है। ये गोचर धन भाव से होगा। धन भाव के गुरु कारक भी हैं, वहीं पर बैठ जाएंगे। 

मेष राशि: शुक्र चूंकि धन भाव के स्वामी भी हैं और ये भी वहीं पर बैठ जाएंगे। ये धन में वृद्धि करने का काम करेंगे। अष्टम भाव की सीधी दृष्टि पड़ेगी इन चारों ग्रह के ऊपर। मेष राशि के लिए ये गोचर बेहद ही शुभ है। 

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए ये योग बेहद ही बढ़िया है। ये गोचर आपके लिए ग्यारहवें भाव में बनेगा। सूर्य धन भाव के स्वामी हैं।  गुरु आय भाव के कारक हैं। ये विपुल धन योग का निर्माण करता है तो आपके लिए बेहद ही खास साबित होगा। ये चारों ग्रह पंचम भाव को एक्टिवेट करेंगे। जो कुंडली का दूसरा सबसे शुभ भाव होता है। तो निश्चित तौर पर इन 13 दिनों में धन में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। 

मकर राशि: मकर राशि के लिए ये योग बेहद ही शुभ है। यह योग बनेगा पांचवे भाव में। इसमें शुक्र की अपनी राशि आएगी। गुरु का गोचर वैसे ही यहां से शुभ होता है। ये दोनों शुभ ग्रह सीधा ग्यारहवें भाव को देखेंगे। इसके साथ-साथ बुध भी देखेंगे। बुध मकर राशि के मित्र हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।  यदि आपकी कोई प्रमोशन पेंडिंग है तो वहां पर भी आपको फायदा देखने को मिल सकता है। 

कन्या राशि: कन्या राशि के लिए ये योग बेहद ही लाभकारी है। यह योग नौवें भाव में बनेगा। ये भाग्य का स्थान होता है। शुक्र इसी भाव के स्वामी हैं और गुरु यहां पर शुभ गोचर में हैं। बुध और सूर्य शुभ गोचर में रहेंगे। इस वजह से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस अवधि के दौरान आप धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के जातकों के लिए ये योग बेहद ही बढ़िया है। ये योग बनेगा चौथे भाव में। ये चारों ग्रह दसवें भाव को एक्टिव करेंगे। ये आपके कर्म और कारोबार का भाव होता है। कारोबार और नौकरी के लिहाज से ये गोचर आपके लिए बेहद ही शुभ है।


नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News