Char dham Yatra 2022: बर्फबारी व बारिश से चारधाम यात्रा रुकी

Wednesday, May 25, 2022 - 07:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

देहरादून (एजैंसी) : बर्फबारी और बारिश से मंगलवार को चारधाम यात्रा रोक दी गयी और हजारों तीर्थयात्रियों को एहतियातन केदारनाथ तथा यमुनोत्री के मार्गों में बीच में रोक दिया गया। केदारनाथ में मंगलवार सुबह बर्फ गिरनी शुरू हुई थी, वहीं निचले इलाकों में बारिश शुरू हो गयी जिसके बाद अधिकारियों ने गौरीकुंड और सोनप्रयाग में यात्रियों को रोक लिया। यमुनोत्री जा रहे तीर्थयात्रियों को जानकीचट्टी में रोक लिया गया। बद्रीनाथ के आसपास के पहाड़ों पर भी बर्फ गिर रही है। बड़कोट की उप जिलाधिकारी (एसडीएम) शालिनी नेगी ने बताया कि जानकीचट्टी में रोके गये श्रद्धालुओं को मौसम साफ होने के बाद आगे जाने दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण सोमवार को रोके गये यात्रियों को मंगलवार सुबह यमुनोत्री मंदिर में दर्शन के लिए जाने दिया गया और वे दर्शन करके लौट आये हैं।

Niyati Bhandari

Advertising