आचार्य चाणक्य: इन 5 से हमेशा रखें सावधानी वरना अंजाम होगा कुछ ऐसा...

Saturday, Jun 08, 2019 - 04:03 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आचार्य चाणक्य को कौन नहीं जानता। ये महाज्ञानी और नीतिकार थे जो किसी को भी केवल अपनी बातों के जरिए सफलता मार्ग दिखा सकते थे। प्राचीन समय में इसीलिए हर कोई अपने जीवन में हासिल करने के लिए इनती नीतियां का सहारा लेेते थे। अब आप सोच रहें होंगे प्राचीन और आज के समय में बहुत अंतर है। अब इनकी द्वारा बताई नीतियों आदि में कहां इतना दम होगा कि वो व्यक्ति को सफलता की सीढ़ी चढ़ने में मददगार साबित होगी। मगर आपको बता दें कि ऐसा नहीं है उस समय के साथ-साथ आज के इस मार्डन ज़माने में भी इनकी नीतियां उतनी ही उपयोगी मानी जाती हैं जितनी उस समय में थी। चाणक्य नीति मे वर्णित नीतियों में जीवन से जुड़ी हर एक समस्या का हल मिल सकता है। तो आइए जानते हैं इनके द्वारा बताई गई कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में कहा गया है कि इनसे हमेशा हर किसी को अलर्ट यानि सतर्क रहना चाहिए वरना बहुच बड़ा नुकसान होने की संभावना रहती है।  

अग्नि- चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को बड़े ही सावधानी से पेश आना चाहिए क्योंकि आग कब नुकसान पहुंचा दें इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। उदाहरण के तौर पर जैसे हवन के समय अग्नि अच्छे से जल रही हो तभी हवन किया जाना चाहिए लेकिन वहीं यज्ञ की आग बहुत तेज़ जलने लगे या फिर आपका ध्यान भटक जाए तो यह आपको जला भी सकती है। इसलिए इससे हमेशा सावधान रहें। 

पानी- अग्नि के बाद बारी है पानी की, इससे भी सावधान रहना आवश्यक माना गया है। जैसे अगर कोई व्यक्ति किसी तलाब या नदी के आस-पास किसी तरह की लापरवाही बरतता है तो पानी में डूबने से मौत तक हो सकती है। 

स्त्री- चाणक्य के अनुसार अगर स्त्रियों पर दबाव बनाने की कोशिश की जाए तो वह कभी भी विकराल रूप ले सकती हैं। इसका प्रमाण हिंदू धर्म के कई ग्रंथों में देखने को मिलता है। मगर वहीं इनके साथ अगर प्यार और समझदारी से काम लिया जाए तो इनसे ज्यादा प्रेम करने वाला दुनिया में कोई और नहीं।

मूर्ख- कभी भी मूर्ख यानि अज्ञानी व्यक्ति से किसी बात पर विवाद नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसे व्यक्ति कभी भी किसी बात का गलत मतलब निकाल सकता है। जितना हो सके इनसे अपने आप को बचाकर रखें। 

सांप- कहा जाता है कि वन में रहने वाले जीव बिना छेड़े किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपको जब भी कहीं शांति से बैठा सांप दिखाई दे तो उसे छेड़ने की गलती कभी नहीं करें। अन्‍यथा ये जानलेवा भी हो सकता है। 

Jyoti

Advertising