Chandra Grahan 2020: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, कुछ राशियों पर डालेगा असर

Monday, Nov 30, 2020 - 05:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lunar Eclipse 2020: आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ये उपछाया ग्रहण होगा। हिंदू शास्त्रों के अनुसार उपछाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण की मान्यता प्राप्त नहीं है। भारत में सूतक काल नहीं लगेगा और न ही किसी काम को करने से पहले ग्रहणकाल का ध्यान रखना होगा। ज्योतिष विद्वान श्री गुरमीत बेदी के अनुसार नक्षत्र और राशि में चन्द्र ग्रहण लगने से कुछ राशि के जातकों पर इसका असर जरूर पड़ सकता है।


Grahan effect on Rashi

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल)  
यह चंद्र ग्रहण हर लिहाज से आपके लिए अनुकूल है । ग्रहों का कम्बीनेशन आपको कोई बड़ा लाभ दिलाने में सहयोग करेगा। कर्म क्षेत्र में काफी उन्नति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। संतान से खुशी हासिल होगी। प्रमोशन के भी चांस बनेंगे, यश में वृद्धि होगी और आय के नये स्रोत भी बनेंगे।

वृष (21 अप्रैल-20 मई)
 जो लोग लेखन, मीडिया व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ने व चुनौतियां स्वीकार करने के अवसर मिलेंगे। नए सृजन की चर्चा भी होगी । अपने व्यक्तित्व व प्रतिभा की छाप दूसरों पर छोड़ने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय उत्साहवर्धक रहेगा। घर में नए मेहमान का आगमन होगा। शादी योग्य युवक-युवतियों को बेहतर रिश्ते आएंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
 
मिथुन (21 मई-21 जून)
कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा आपको और भी काबिल बनाएगी। आपका मनोबल ऊंचा होगा। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। कोई आकर्षण रिश्ते में बदल सकता है। दांपत्य जीवन में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह सामान्य रहेगा लेकिन आप शारीरिक थकान अनुभव करेंगे। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेंगे और उपहार के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।
 
कर्क (22 जून-23 जुलाई)
मन की चंचलता पर काबू रखें और अपनी उर्जा को व्यर्थ के कार्यों में न लगाएं। पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। वित्तीय पक्ष उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस चंद्र ग्रहण के बाद 2020 तक पूंजी का निवेश न करें तो ही बेहतर होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
 
सिंह (23 जुलाई-22 अगस्त)
कार्यक्षेत्र में मनचाहा फल प्राप्त हो सकता है। शत्रु परास्त होंगे। यदि आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो आपके विजय होने की प्रबल संभावना है। भाईयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में शांति का भाव रहेगा। मानसिक व शारीरिक स्थिति शुभ होगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। धन की बचत अथवा आय के नए स्रोतों का सृजन संभव है। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेंगे।
 
कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर)
राहु आपके लिए कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है इसलिए नौकरीपेशा जातकों को सलाह दी जाती है कि वह कार्यस्थल की राजनीति से दूर ही रहें। स्वास्थ्य संबंधी खर्चे भी बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह दूर होगा। कोई ऐसा कार्य भी बन सकता है, जिसके प्रति आप निराश हो गए थे।

तुला (23 सितंबर-23 अक्तूबर)
आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। कैरियर में अच्छे परिणाम पाने के लिए जमकर मेहनत करनी होगी। आपकी प्रतिभा व बेबाकी के साथ प्रस्तुत विचारों और सुझावों को सराहा जाएगा। प्यार में जिद न करें क्योंकि इससे आपका रिश्ता कमजोर होगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। घर पर कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।
 
वृश्चिक (24 अक्तूबर-21 नवंबर)
प्रेम प्रसंग परवान चढ़ने के चांस हैं। कंपटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी यह समय शुभ है। देव गुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर पड़ रही है, जिसके कारण भाग्य का भी आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे लेकिन किसी व्यक्ति को उधार देते समय थोड़ा सावधान रहना होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर किसी से थोड़ी नोक-झोंक भी हो सकती है।  

धनु (22 नवंबर-21 दिसंबर)
परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रमोशन मिलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। प्रेम जीवन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी लाभ के योग हैं, किसी धार्मिक अनुष्ठान या मांगलिक कार्य के आयोजन के चलते आप थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं। संतान के ऊपर धन खर्च होगा। 
 
मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
आपको अपनी मेहनत और प्रयासों का फल मिलेगा। बच्चों के भविष्य के लिए निवेश करने का यह सुनहरी मौका है। शेयर मार्केट में भी पैसा लगा सकते हैं। घर में किसी मेहमान के आने से खुशियां आएंगी । समाज में रुतबा बढ़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अध्यात्म में रूचि बढ़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य कमोबेश अच्छा रहेगा।
 

कुंभ (20 जनवरी-18 फरवरी)
आपके इष्ट की आप पर पूरी कृपा रहेगी। नया वाहन और मकान खरीदने के योग भी हैं। निवेश भी कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग को पार्टनरशिप में मुनाफा होगा। कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। अटके काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। एक से अधिक स्रोतों से धन आ सकता है। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और मान-सम्मान बढ़ेगा।  
 
मीन (19 फरवरी-20 मार्च)
घर में उत्सव का माहौल रहेगा। ससुराल में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र से कोई शुभ समाचार मिल सकता है । कामकाज के सिलसिले में घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य गरम-सर्द रहेगा। लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद सुलझ सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ है। अपने लक्ष्य पर फोकस किए रखें।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com
 

Niyati Bhandari

Advertising