जानें, किस वक्त लगेगा 2019 का पहला चन्द्र ग्रहण

Saturday, Jan 19, 2019 - 08:40 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

2019 के पहले महीने का आरंभ सूर्य ग्रहण के साथ हुआ था और अभी महीना खत्म भी नहीं हुआ की पूर्ण चंद्रग्रहण 21 जनवरी को पूर्णिमा के दिन पड़ने जा रहा है। ये 2019 का पहला चंद्रग्रहण होगा, जो बहुत खास है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसे सुपर ब्लड मून का नाम दिया गया है क्योंकि इस दिन चांद अन्य दिनों से कई गुना बड़ा और चमकीला नजर आएगा। चंद्रमा लगभग 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी चमकीला दिखेगा। इसका रंग सिल्वर न होकर खून जैसा लाल होगा। भारतीय समय के अनुसार रात 09:03:54 से 12:20:39 बजे तक ग्रहण रहेगा।

ये चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा , इसलिए इसका कोई धार्मिक महत्त्व नहीं होगा लेकिन ग्रह नक्षत्रीय प्रभाव रहेगा। इसे सिर्फ अफ्रीका, यूरोप, न्यूयार्क, लॉस एंजिलेस, लंदन, शिकागो, एथेंस, पेरिस, मास्को, ब्रेसेल्स, वाशिंगटन, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत में ही देखा जा सकेगा। इससे पहले जब 2019 का पहला सूर्य ग्रहण लगा था वो भी भारत में देखा नहीं गया था।

शास्त्रों के अनुसार ग्रहण के बाद गंगा स्नान करना बहुत शुभ रहता है। संभव न हो तो घर पर स्नान करने के बाद दान करें। आइए जानें, विभिन्न राशियों पर ये ग्रहण क्या प्रभाव डालेगा-

मेष- सौभाग्य के साथ खर्च भी बढ़ेगा। सेहत का खास ध्यान रखें।
 
वृष- सेहत खराब रह सकती है। धन में वृद्धि तो होगी लेकिन परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। 

मिथुन- समय अच्छा नहीं है, श्री हरि की भक्ति से कष्ट कटेंगे।

कर्क- बुरा दौर चल रहा है, श्रीकृष्ण की शरण में जाने से लाभ होगा।

सिंह- वक्त अच्छा है, सेहत को लेकर सावधान रहें।

कन्या- आय बढ़ेगी लेकिन जीवन में संघर्ष का दौर रहेगा।

तुला- समय सामान्य रहेगा लेकिन श्रीराधा रानी का आश्रय लेने से संकट टल जाएंगे।

वृश्चिक- दिन अच्छे रहेंगे, सितारे आसमान की बुलंदियां छुएंगे।

धनु - सितारे अच्छे नहीं हैं, श्रीराम भक्त हनुमान का सहारा लें।

मकर- बुरे दौर से निकलने के लिए राम नाम का जाप करें।

कुंभ- समाज में मान-यश बढ़ेगा। आर्थिक स्थिती अच्छी रहेगी।

मीन- अच्छा-बुरा मिश्रित प्रभाव रहेगा। कर्मों के अनुसार फल मिलेगा।

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Niyati Bhandari

Advertising