Chandra Grahan: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों के जीवन में आएंगी ढेर सारी खुशियां

Thursday, Feb 15, 2024 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandra Grahan: हिंदू धर्म में ग्रहण को बहुत खास माना जाता है। इसकी विशेष धार्मिक मान्यता है। इस साल होली वाले दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साल का पहला ग्रहण 25 मार्च, 2024 सोमवार के दिन पड़ रहा है। वैसे तो ग्रहण एकमात्र  खगोलीय घटना है लेकिन इसे धार्मिक मान्यताओं में शुभ नहीं माना जाता है। ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। जहां पर पहले से ही केतु ग्रह विराजमान होंगे। इस दिन दोनों ग्रह की युति भी हो रही है। साल के पहले चंद्र ग्रहण का असर हर राशि पर देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण का असर किन राशियों के लिए होगा शुभ।

Chandra Grahan: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों के जीवन में आएंगी ढेर सारी खुशियां

आज का पंचांग- 15 फरवरी, 2024

Tarot Card Rashifal (15th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 15 फरवरी - हम तेरी निगाहों से खुद में झिलमिलाते हैं खुद को तेरे पास ही छोड़ आते हैं

Ratha Saptami: रथ सप्तमी पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, खुलेंगे सुनहरे भविष्य के द्वार

आज का राशिफल 15 फरवरी, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  


Gemini Horoscope मिथुन राशि
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। घर में किसी विदेशी मेहमान का आगमन हो सकता है।

Leo Horoscope सिंह राशि
चंद्र ग्रहण का असर सिंह राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। छात्रों को पढ़ाई में सीनियर्स का पूरा सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ में प्यार के फूल खिलते हुे नजर आएंगे। माता की सेहत में पहले से सुधार होता हुआ नजर आएगा।

Capricorn Horoscope मकर राशि  
मकर राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण बहुत उत्तम रहने वाला है। उद्योग से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। भाई के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोग घर वालों के साथ कोई खुशखबरी शेयर कर सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

Virgo Horoscope कन्या राशि  
कन्या राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। किसी को उधर देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। माता के साथ किसी दोस्त के घर जाने का प्लान बनाएंगे।

Scorpio Horoscope वृश्चिक राशि
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने वाला है। लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेंगे। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।  

Sagittarius Horoscope धनु राशि
चंद्र ग्रहण का असर धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान, सरकारी काम को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। लवमेट रोमांस को बनाएं रखने के लिए डिनर डेट पर जाएंगे। 

Niyati Bhandari

Advertising