Chandra Grahan 2022: भीष्म चंद्र ग्रहण संसार में करेगा बड़ी भारी उथल-पुथल

Tuesday, Nov 08, 2022 - 09:30 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandra Grahan 2022: विश्वविख्यात राज ज्योतिषी एवं धर्मगुरु पं. राजीव शर्मा शूर ‘संस्थापक अध्य’ आद्या श्रीविद्या अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष भूगोल एवं प्राच्य विद्या परिपर्यावरण शोध संस्थान कंडाघाट ने बताया कि इस बार का चंद्र ग्रहण भीष्म पंचक में कार्तिक पूर्णिमा को मंगलवार को पड़ने से ‘भीष्म ग्रहण’ हो गया है। इसका प्रभाव जीवन के साथ सत्ता, वनस्पति से लेकर जल-थल पर उथल-पुथल करने वाला होगा। इसका प्रभाव जहां दिखे, वहां तो पड़ेगा ही परंतु जहां नहीं भी दिखे, वहां भी इसका प्रभाव 21 मार्च 2023 तक रहेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

यह ग्रहण 8 नवम्बर दोपहर 2.40 मिनट से आरंभ होकर सायं 6.19 मिनट पर होगा जो विश्व में दक्षिण और उत्तरी अमरीका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर क्षेत्र में पूर्ण दिखेगा, जबकि भारत, पाक, अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान पूर्व रूस सहित चंद्र उदय के समय दिखेगा। यह केवल उत्तर-पूर्व भारत में सायं 5.12 से 6.19 तक ही दिखेगा। यह ग्रहण मंगल की ही मेष राशि में लगने से उग्र परिणाम देने वाला होगा। जहां यह ग्रहण विश्व में बड़ी भारी उथल-पुथल करेगा, वहीं विभिन्न राशियों, देश, प्रदेश, मानव से लेकर जल, थल एवं वनस्पति तथा संसार में सत्ताधारियों को भी प्रभावित करेगा। 11, 20, 29, 2 तारीखें खतरनाक रहेंगी तथा 8,17, 26 को सभी सावधान रहें। सुनामी, भूकंप, ज्वालामुखी, युद्ध का हानि योग है। 

Niyati Bhandari

Advertising