Chanakya Niti: मुसीबत के समय में इन तीनों का साथ बनाता है इंसान को भाग्यशाली

Wednesday, Sep 07, 2022 - 02:53 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सुख और दुख हर किसी के जीवन का अहम हिस्सा माना जाता है। कहा जाता है इन दोनों से कोई भी व्यक्ति छिपा नहीं रह सकता है। एक समय में अगर जीवन में खुशियां होती हैं तो एक समय ऐसा भी ज़रूर आता है जब इंसान दुखों से घिर जाता है। खुशियां जहां बांटने से बढ़ती तो वहीं कहते हैं गम बांटने से कम होता है। खुशियां का स्वागत को हर कोई हंस कर करता है, लेकिन गम के समय इंसान कभी कभी निराश हो हिम्मत हार जाता है। तो ऐसे में क्या करना चाहिए और कैसे खुशहाल जीवन को प्राप्त किया जाए, इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। तो आइए इस संदर्भ में महान विद्वान माने जाने वाले आचार्य चाणक्य से जानते हैं। दरअसल इन्होंने अपने नीति सूत्र में कुछ ऐसी नीतियों के बारे में बताया है, जिसमें  बताया गया है खुशहाल जीवन का राज क्या है। 

तो वहीं इसमें आचार्य चाणक्य ने बताया है कि कि विपरित परस्थितियों में इंसान को खुद को कैसे संभालना चाहिए। इससे जुड़ा एक श्लोक चाणक्य ने बताया है जिसके अनुसार जीवन में तीन ऐसे लोग हैं जिनके पास होने पर व्यक्ति को मुश्किल समय में हिम्मत मिलती है। आइए जानते हैं कौन से वो 3 लोग जिन्हें अपने से कभी दूर नहीं करना चाहिए.

चाणक्य शलोक- 
संसारातपदग्धानां त्रयो विश्रान्तिहेतवः।
अपत्यं च कलत्रं च सतां संगतिरेव च॥
 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

समझदार पत्नी
चाणक्य नीति के श्लोक अनुसार संस्कारी और समझदार पत्नी का साथ होना सौभाग्य की बात है। कहा जाता है विपरित परिस्थिति में केवल पत्नी ही साए की तरह पति के साथ खड़ी होती है। इतना ही नहीं हर मुश्किल घड़ी का डटकर सामना करती है जिससे व्यक्ति को मुश्किल हालातों से लड़ने की हिम्मत मिलती है।

पुत्र
कहा जाता है बच्चे अपने मां बाप का सहारा होते हैं। हर माता पिता यही उम्मीद करते हैं कि उनका बच्चा एक गुणी व्यक्ति बने, समाज ने अपने अपने साथ और परिवार का नाम रोशन करें। चाणक्य के अनुसार बच्चों को शुरू से अगर सही दिशा मिल जाए तो वो बुढ़ापे में मां-बाप की ताकत बनते हैं। उस पर कोई आंच नहीं आने देते। चाणक्य के अनुसार जिनके पास ऐसा पुत्र हो वो कभी दुखी नहीं हो सकता। 

अच्छे लोगों की संगति
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति की संगति उसकी दिशा और दशा तय करती है। यदि जीवन में सज्जन और अच्छे लोगों का साथ मिलता है तो इंसान खूब तरक्की करता है और सुखमय जीवन जीता है, क्योंकि ऐसे लोग आपको गलत रास्ते पर नहीं जाने देते। वो निस्वार्थ भाव से आपका भला चाहते हैं। इन लोगों का साथ कभी न छोड़े। 

Jyoti

Advertising