दूसरों की गलतियों से भी लें सबक, आपको छू नहीं पाएगी असफलता

Wednesday, May 11, 2022 - 04:40 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
कहा जाता है कि हर सफल व्यक्ति के पीछे किसी न किसी का हाथ ज़रूर होता है। चाणक्य की मानें तो ये कहावत बिल्कुल सही है। इस बात का प्रमाण देता है इनका चाणक्य सूत्र जिसमें  इन्होंने मानव जीवन से जुड़ी 6 अनमोल बातें बताई है जिनमें सफलता का राज छिपा हुआ है। अब अगर हम गलत नहीं सोच रहे तो आप में से जो लोग इस आर्टिकल को अभी पढ़ रहे होंगे उन्होंने अपने मन ही मन में इन ये बातें कौन सी है इसका अनुमान लगाना शुरू लगा दिया होगा। मगर ठहरिए....क्योंकि जो जानकारी हम आपको देने वाले हैं हो सकता है इस बारे में आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे। 

चाणक्य के अनुसार ये दुनिया का हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता पाने का इच्छुक होता है जिसके लिएवह अपनी ओर से पूरी तरह संघर्ष करता है। परंतु कई बार कुछ लोगों को सफलता मिलती है तो कुछ लोगों के हाथ केवल असफलता लगती है। जिसका कारण परिश्रम में कमी नहीं बल्कि चाणक्य के अनुसार कुछ और ही होता है। दरअसल आचार्य चाणक्य का मानना है कि सफलता प्राप्त करने के लिए जहां एक तरफ अधिक मेहनत करनी पड़ती है। परंतु ऐसा नहीं है किसी भी व्यक्ति के लिए सफल वह कहलाता है जब वह दूसरों को भी सफल बनाने के मार्ग पर चलने के प्रेरणी देता है। आचार्य कहते हैं कि बिना नियम और अनुशासन से प्राप्त सफलता कभी स्थाई नहीं होती। वो कुछ ही देर के लिए होती है और इतना तो सब जानते हैं कि जिसकी सफसता स्थाई नहीं होती, उसके जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा भी स्थाई नहीं होती। 

तो चलिए जानते हैं चाणक्य नीति सूत्र में बताई गई 6 अनमोल बातें- 

आचार्य चाणक्य कहते हैं व्यक्ति को जीवन में सुंदरता, भोजन और पैसे के बारे में सोचकर कभी भी असंतोष नही करना चाहिए. जो हमारे पास है उसमें खुश रहना चाहिए। जो व्यक्ति अपने जीवन में संतोष रखता है वह कभी असफलत नहीं होता। 

हर किसी को समय-समय पर जितना हो सके, जैसे हो सके ज्ञान अर्जित करते रहना चाहिए, क्योंकि ज्ञान के बिना सफलता हासिल करने को कोई फायदा नहीं होता तो वहीं जिसके पास ज्ञान होता है उसके  पास कभी सफलता प्राप्त करने के अवसर कम नहीं होते। 

हमेशा किसी भी काम को करने से पहले न केवल उसके अच्छे परिणाम का अनुमान लगाएं बल्कि हमेशा उसके पक्ष को भी ध्यान में रखकर कार्य को संपन्न करें। जो व्यक्ति जीवन में इन दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर काम करता है वह कभी जीवन में असफल नहीं होता।

आचार्य चाणक्य कहते हैं किसी भी व्यक्ति को शादी के बाद दूसरी महिलाओं की तरफ आकर्षित नहीं होना चाहिए, क्योंकि इसके चलते व्यक्ति के पारिवारिक जीवन में परेशानियां पैदा होती हैं, तथा हंसता खेलता परिवार टूटने की कगार पर आ जाता है। 

चाणक्य की मानें तो कभी भी ऐसे लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए, जो आप से कम या ज्यादा प्रतिष्ठा रखते हों। क्योंकि ऐसे लोग कभी आपको किसी प्रकार की खुशी नहीं दे पाते। बल्कि इनकी वजह से आपका दिल दुख सकता है तथा आप अपमान के हकदार भी बन सकते हैं।

इन सब के अतिरिक्त आचार्य चाणक्य कहते हैं कि गलती चाहे छोटी हो या बड़ी उससे हमेशा उससे सबक लेना चाहिए, चाणक्य के अनुसार खुद पर प्रयोग की गई गलती से आयु कम पड़ती है। अतः जो व्यक्ति गलतियों से सीखता है वो जीवन में सफलता जरूर प्राप्त करता है। 

Jyoti

Advertising