Life में आ सकती है इन कारणों से कंगाली

Saturday, Jan 09, 2021 - 05:31 PM (IST)

जीवन में सुखों को प्राप्त करने के लिए आर्थिक स्थिति का मजबूत होना जरूरी है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, घर में कुछ विशेष प्रकार के संकेत दिख जाएं तो आपको सतर्क होना चाहिए क्योंकि ये संकेत आर्थिक स्थिति के कमजोर होने की ओर इशारा करते हैं। तो चलिए जानते हैं चाणक्य के अनुसार, ऐसे पांच संकेत कौन से हैं, जिनका सूचक दरिद्रता से माना गया है।

चाणक्य नीति के अनुसार, यदि आंगन में लगा तुलसी का पौधा सूखने के लगे तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। सूखा हुआ तुलसी का पौधा आर्थिक स्थिति की कमजोरी को दर्शाता है।

घर में क्लेश होना आर्थिक स्थिति के कमजोर होने का संकेत करता है। घर में कलह होना अशुभ होता है। जिन घरों में गृह क्लेश होता है, परिजनों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती है ऐसे घरों में मां लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता है।

चाणक्य नीति के अनुसार कांच का टूटना शुभ नहीं होता है। कांच का टूटना दरिद्रता का संकेत माना जाता है। कहते हैं कि घरों में टूटा हुआ कांच और शीशा नहीं होना चाहिए।

घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए पूजा पाठ करना आवश्यक होता है। चाणक्य नीति के अनुसार जिन घरों में नियमित पूजा पाठ नहीं होता है। ऐसे घरों में दरिद्रता का आगमन होता है।

चाणक्य नीति के अनुसार, जिन घरों में बड़े-बुजुर्गों का तिरस्कार होता है, उन्हें अपमानित किया जाता है। ऐसे घरों की कभी भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है। घर में बड़ों का सम्मान और बुजुर्गों की सेवा हमेशा करनी चाहिए। इससे घर में संपन्नता बनी रहती है। 

Lata

Advertising