चाणक्य नीति: सफल व्यक्ति में होते हैं ये गुण, देखें आप में कितने हैं

Sunday, Dec 11, 2016 - 03:04 PM (IST)

अर्थशास्त्र अौर राजनीति के पितामह आचार्य चाणक्य जैसे महान व्यक्ति इतिहास में ढूंढने से भी नहीं मिलते। इनकी नीतियों में जीवन का निर्वाह करने के रहस्य समाहित होते हैं। जिन पर अमल करके जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। आइए जाने चाणक्य की नीतियां-


* बिता हुआ समय कभी वापिस नहीं आता। बीते समय को याद करके पछताना व्यर्थ है। यदि बीते समय में गलती हो गई है तो उसे याद करने से अच्छा उससे शिक्षा लेकर वर्तमान को उत्तम बनाने का प्रयास करना चाहिए। 


* ऐसा धन जो अधिक कष्टों के बाद मिले, जिसके लिए धर्म का त्याग करना पड़े, दुश्मनों की चापलूसी करनी पड़े या उनकी सत्ता को स्वीकारना पड़े तो ऐसे धन का कदापि मोह नहीं करना चाहिए। 


* किसी भी काम को आरंभ करने से पूर्व 3 बातों का ध्यान रखना चाहिए- मैं यह कार्य क्यों करना चाहता हूं? जो काम करना है उसका क्या परिणाम होगा? क्या इस कार्य में सफलता मिलेगी?


* चाणक्य के अनुसार सांप विषैला न हो तो भी वह फुफकारना नहीं छोड़ता। खुद को विषहीन साबित करने से सांप का जीवन संकट में पड़ सकता है। शक्तिहीन व्यक्ति को सांप से शिक्षा लेकर अपनी कमजोरी का प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। 


* किसी पदार्थ की सुगंध के प्रसार के लिए हवा जरुरी होती है, लेकिन व्यक्ति को अपने गुणों अौर योग्यताअों के प्रसार के लिए हवा की आवश्यकता नहीं पड़ती। व्यक्ति के गुण अौर योग्यता सारी दिशाअों में अपने आप फैल जाते हैं। 


* कमजोर लोगों से शत्रुता मोल लेना खतरनाक है। कमजोर व्यक्ति उस समय वार करता है जिसकी हम कभी भी कल्पना नहीं कर सकते है। 

Advertising